'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर नहीं आएंगे करण कुंद्रा?

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर नहीं आएंगे करण कुंद्रा?

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर नहीं आएंगे करण कुंद्रा?

    सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर करण कुंद्रा का रोल खत्म होने वाला है। करण शो में शिवांगी जोशी के पति रणवीर का रोल करते हैं। सीरीयल में फिलहाल उनके कैरेक्टर का एक्सीडेंट हो गया है और आने वाले एपिसोड में रणवीर को एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त भी दिखाया जाएगा।

    ई टाइम्स के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''करण कुंद्रा का ये कैमियो था। उनका कैरेक्टर दो महीने से ज्यादा का नहीं था। उनका शो में लीड के पैरलल एक मजेदार रोल था। करण एक निश्चित समय के लिए रोल कर रहे थे और वो उनका पता था कि उनका ट्रैक खत्म होने वाला है। अब ये देखना होगा कि मेकर्स उनको मार देते हैं या ऐसे रखते हैं कि उनके लौटने की संभावना हो। करण की एंट्री के बाद कार्तिक (मोहसिन खान), सीरत (शिवांगी जोशी) और रणवीर (करण कुंद्रा) के लव ट्राइएंगल पर फोकस किया था।''

    करण ने हालांकि इससे पहले बातचीत में अपने रोल पर बात की थी और कहा था, ''मेरे रोल में काफी परते हैं और शो के लिए अलग अलग लोकेशन पर शूट किया जा रहा है। मुंबई में प्रतिबंधों के कारण हम बाहर गए और मुंबई में फिल्म सिटी में शूट के लिए दोबारा आए। इस तरह के मजेदार रोल का मिलना कमाल का अवसर होता है। मैं हमेशा वो रोल एंजॉय करता हूं जिसकी ठीक से एक शुरुआत और अंत होता है।''