खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल नहीं निक्की तंबोली सबसे पहले शो से हुईं बाहर

    खतरों के खिलाड़ी 11: निक्की तंबोली सबसे पहले शो से हुईं बाहर

    खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल नहीं निक्की तंबोली सबसे पहले शो से हुईं बाहर

    खतरों के खिलाड़ी 11 टीवी पर ऑन एयर हो चुका है। इसकी शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स मई में ही साउथ अफ्रीका के केपटाउन गए थे। शूटिंग के दौरान ही शो की कुछ कुछ खबरें सामने आती रहती थीं। खबर आई थी कि विशाल आदित्य सिंह शो से सबसे पहले एलिमिनेट हुए थे और निक्की तंबोली और अनुष्का सेन आखिरी तीन में थे।

    अब जब शो का दूसरा एपिसोड दिखाया गया तो पता चला कि विशाल आदित्य सिंह नहीं बल्कि निक्की तंबोली शो से बाहर हुई हैं। निक्की तंबोली ने 3 स्टंट बीच में ही छोड़ दिए थे जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। निक्की साही और छोटे मगरमच्छों को एक जगह से दूसरी जगह उठाकर रखना था। दूसरे दिन निक्की और अनुष्का को उन जानवारों को पहचानने का टास्क मिला था जो उनके शरीर पर छोड़े जा रहे थे। अनुष्का ने तो टास्क पार कर लिया लेकिन निक्की ऐसा नहीं कर पाईं।

    निक्की का एलिमिनेशन टास्क पानी का स्टंट था। उन्हें ये मुकाबल विशाल के साथ करना था क्योंकि दोनों को ही पानी से डर लगता है। हालांकि विशाल ने टास्क पूरा कर लिया। निक्की ने बीच में इसे छोड़ दिया। निक्की के इतनी बार टास्क में पास न होने पर बाकी कंटेस्टेंट्स को भी महसूस हुआ कि उन्हें शो में अपनी जर्नी आगे नहीं बढ़ानी चाहिए। इसलिए निक्की शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं।