खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की तंबोली और वरुण सूद का ये रोमेंटिक डांस देखकर हो जाएंगे लोटपोट

    खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की तंबोली और वरुण सूद हुए रोमेंटिक

    खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की तंबोली और वरुण सूद का ये रोमेंटिक डांस देखकर हो जाएंगे लोटपोट

    निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक तीन टास्ट पूरे नहीं किए थे। हालांकि निक्की की अब शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी हो गई है। निक्की का दोबारा शो में स्वागत हुआ है और शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनके साथ प्रैंक भी कर डाला।

    वैसे आज आने वाले एपिसोड में निक्की तंबोली शो का तापमान बढ़ाते हुए नजर आएंगी। शो का नया टीजर रिलीज हुआ है जिसमें निक्की तंबोली और वरुण सूद दोनों मिलकर टिप टिप बरसा गाने पर डांस कर रहे हैं। निक्की तो अपनी पूरी अदाएं दिखा रही हैं लेकिन यहां वरुण के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। वरुण एक तो ठंडे पानी से बचते नजर आ रहे हैं और निक्की के साथ उनका तालमेल फिट नहीं बैठ रहा है। आखिर में वो टास्क रोकने का मन बना लेते हैं। ये सब देखना काफी मजेदार है। आप भी यहां देखिए ये टीजर।

    निक्की तंबोली भले ही टास्क करने में पीछे रह गई हों लेकिन उन्होंने एंटरटेनमेंट देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं वरुण सूद ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में जगह बना ली है। उनके अलावा इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी शामिल हैं।