खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले: श्वेता तिवारी, सना मकबूल ने बिना मेकअप के फोटो क्लिक करने से किया मना

    खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले: श्वेता तिवारी, सना मकबूल ने बिना मेकअप...

    खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले: श्वेता तिवारी, सना मकबूल ने बिना मेकअप के फोटो क्लिक करने से किया मना

    खतरों के खिलाड़ी 11 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में सभी स्टंट को परफॉर्म करने के बाद आज फिनाले एपिसोड के लिए सभी कंटेस्टेंट मुंबई फिल्म सिटी में पहुंचे। श्वेता तिवारी और सना मकबूल भी फिनाले एपिसोड में पहुंची। लेकिन दोनों ने पैपराजी को देख कर फोटो क्लिक करवाने से मना कर दिया। इसका कारण था कि दोनों एक्ट्रेस बिना मेकअप के कैमरा फेज़ नहीं करना चाहती थी।

    हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्वेता और सना पैपराजी को देख कर बात करती हैं, लेकिन तुरंत अपनी वैनिटी वैन में चली जाती हैं।

    वहीं इस फिनाले में शो के बाकी कंटेस्टेंट वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी भी पहुंचे। सभी ने पैपराजी से बातचीत की। देखिये

    रिपोर्ट्स की माने तो दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य , सना मकबूल, अभिनव शुक्ला और वरुण सूद फाइनलिस्ट हैं। दिव्यांका, अर्जुन और विशाल टॉप 3 में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बाकी दोनों फाइनलिस्ट को हरा कर अरुण बिजलानी इस सीजन का ख़िताब अपने नाम करने वाले हैं। ये फिनाले एपिसोड आने वाले वीकेंड पर दिखाया जायेगा।