खतरों के खिलाड़ी 11: सौरभ राज जैन ने होस्ट रोहित शेट्टी की तारीफ में कह दी ये बात, जानिए

    खतरों के खिलाड़ी 11: सौरभ राज जैन ने होस्ट रोहित शेट्टी की तारीफ में कह दी ये बात

    खतरों के खिलाड़ी 11: सौरभ राज जैन ने होस्ट रोहित शेट्टी की तारीफ में कह दी ये बात, जानिए

    टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में नज़र आ चुके एक्टर सौरभ राज जैन अब जल्द स्टंट करते नज़र आयेंगे। सौरभ पिछले करीब डेढ़ महीने से 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में थे। अब शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है। सौरभ ने मुंबई वापस आकर कैपटाउन में बाकी सेलेब्स कंटेस्टेंट की यादें ताजा की। वहीं हाल में एक इंटरव्यू में सौरभ ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी की जमकर तारीफ की।

    सौरभ ने पिंकविला के साथ बातचीत में रोहित शेट्टी के बारे में बात की। उन्होंने कहा- “मैं हमेशा से रोहित सर का उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन फियर फैक्टर की वजह से उन्हें थोड़ा और जानने के बाद, उनके लिए मेरा सम्मान बहुत अधिक हो गया है। वह स्टंट से संबंधित अपने तकनीकी इनपुट के साथ हम सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए लगातार प्रेरित और प्रेरित करते थे। यह अविश्वसनीय है कि वह शो में कितने शामिल हैं और मुझे लगता है कि यह दर्शकों के लिए भी अलग है। वह बेहद विनम्र हैं जो वास्तव में एक ऐसा गुण है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं।"

    बता दें, खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग खत्म हो गई है। ऑडियंस बेसब्री से इसके टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रही है। इस बार शो में डबल मज़ा आने वाला है। इस सीजन में सौरभ राज जैन के अलावा राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, महल चहल और वरुण सूद जैसे सेलेब्स स्टंट करते नज़र आयेंगे। वहीं हर बार की तरह इस बार रोहित शेट्टी इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को जुलाई से टीवी पर टेलीकास्ट किये जाने की खबर है। वहीं रिपोर्ट की माने तो इस सीजन का ख़िताब अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम किया है।