खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल, सौरभ और आस्था की शो में दोबारा हुई एंट्री (वीडियो)

    खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल, सौरभ और आस्था की शो में दोबारा हुई एंट्री

    खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल, सौरभ और आस्था की शो में दोबारा हुई एंट्री (वीडियो)

    खतरों के खिलाड़ी 11 के रविवार के एपिसोड में निक्की तंबोली और विशाल आदित्य सिंह को बाहर होते हुए दिखाया गया था। विशाल अपनी वजह से नहीं बल्कि निक्की की वजह से बाहर हुए। इसी तरह इससे पहले अर्जुन बिजलानी ने अपनी K मेडल का इस्तेमाल करते हुए टास्क नहीं किया था और सौरभ राज को नॉमिनेट कर दिया था और वो बाहर हो गए थे। कैप्टन बनीं श्वेता तिवारी ने भी पानी के टास्क के लिए आस्था को चुना था जबकि उनको स्वीमिंग नहीं आती।

    रोहित शेट्टी और मेकर्स को लगा कि ये तो नइंसाफी होगी। इसलिए उन्होंने विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज और आस्था गिल को दोबारा चांस दिया है। कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें रोहित शेट्टी कह रहे हैं, ''अब तक ये तीन खिलाड़ी हैं जिनको एक मौका और देना चाहिए।''

    जाहिर है अब इस प्रोमो से फैंस काफी खुश होंगे। क्योंकि इन तीनों के ही जाने के बाद इंटरनेट पर हल्ला मचा था कि इनके साथ नाइंसाफी हुई है। निक्की तंबोली सबसे पहले शो से बाहर हुई थीं, उन्हें दूसरा चांस भी मिला था लेकिन फिर भी दोबारा अपने टास्क पूरे नहीं कर पाईं और उन्हें शो से जाना पड़ा।