कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    करण जौहर का टॉक शो कॉफ़ी विद करण टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। पिछले 5 सीजन की सफलताओं के बाद इसका छठा सीजन भी धमाकेदार रहा। ये शो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बड़े खुलासों के लिए जाना जाता है। सलमान खान से लेकर शाहरुख़ और आमिर खान इस शो पर आकर अपनी लव लाइफ, अफेयर्स, दुश्मन, प्यार से जुड़े की खुलासे कर चुके हैं। शायद इसलिए करण का ये शो ऑडिशन का सबसे फेवरेट है।

    अक्टूबर में शुरू हुआ कॉफ़ी विद करण अब खत्म हुआ है। लेकिन ये सीजन कई खास वजहों से हमेशा याद रखा जायेगा। फिर चाहे हार्दिक पंड्या का मामला हो या करीना कपूर और प्रियंका का दोबारा साथ आना। और उससे भी बड़ी बात है इस सीजन में हुए स्टार्स की लव लाइफ के खुलासे। जो इस सीजन को और खास बना देता है।

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन वो कहावत है न ‘लाख छुपाओ प्यार मगर दुनिया को पता चल जाता है’, कुछ वैसा ही हुआ इन दोनों के साथ। जहाँ हाल में प्रियंका चोपड़ा ने कन्फर्म कर दिया कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं करीना ने भी इशारों में इनके रिश्ते की बात मान ही ली।

    वरुण धवन और नताशा दलाल

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    वहीं कैटरीना के साथ पहुंचे वरुण धवन ने भी कन्फर्म किया कि वो कमिटेड हैं। यहाँ उनका इशारा नताशा दलाल की तरफ था। खबरे तो ये भी हैं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। वैसे वरुण को दूल्हा बने देखने के लिए उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    विक्की कौशल और हरलीन सेठी

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    विक्की ने करण जौहर के सामने कहा था कि वो प्यार में हैं। और ये बेहद खूबसूरत एहसास है। यहाँ विक्की अपनी गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी की बात कर रहे थे। हरलीन वेब सीरीज में काम क्र चुकी हैं।

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    टाइगर, स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ की अपनी हीरोइन अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने दिशा को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। वहीं तारा और अनन्या ने उन पर दिशा के साथ अफेयर होने की बात छुपाये रखने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में टाइगर ने इशारों में समझा ही दिया कि वो दिशा को डेट कर रहे हैं।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    आलिया और दीपिका इस सीजन के सबसे पहले एपिसोड में इस शो में पहुंची थी। जहाँ करण ने बातों-बातों में कह दिया था कि रणबीर की एक्स और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड आलिया और दीपिका एक साथ आई हैं। इस पर आलिया ने स्माइल के साथ रिएक्शन दिया था। साथ ही उन्होंने रणबीर के साथ अपने रिश्ते की बात मान ली।

    राणा दग्गुबती और तृषा

    कॉफ़ी विद करण 6 में इन एक्टर्स के अफेयर्स पर लगी मुहर !

    बाहुबली के भाल्लाल्देव ने माना था कि उन्होंने कुछ टाइम तक एक्ट्रेस तृषा को डेट किया था। एक वक़्त था जब दोनों के अफेयर की खबरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी खबर थी। कुछ टाइम बाद ये दोनों अलग हो गए थे।