मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी के साथ धोनी ने किया था म्यूजिक वीडियो; अब इस पंजाबी सिंगर को कर रही हैं डेट!

    मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी के साथ धोनी ने किया था म्यूजिक वीडियो

    मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी के साथ धोनी ने किया था म्यूजिक वीडियो; अब इस पंजाबी सिंगर को कर रही हैं डेट!

    भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज फिर ख़बरों में लौट आए हैं लेकिन इस बार कारण कुछ ऐसा ई जो शायद उन्हें ख़ास पसंद नहीं आएगा। दरअसल, मनोज को इस बार लोग उनकी पहली पत्नी रानी उर्फ़ प्रतिमा पाण्डेय के ज़रिए याद कर रहे हैं। कारण है पंजाबी सिंगर एकम बावा की सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने रानी को अपनी ‘जान’ और ‘धड़कन’ बताया है। एकम बावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बहुत प्यार भरे अंदाज़ में पोज़ कर रहे हैं।

    फोटो शेयर करते हुए बावा ने कैप्शन में लिखा, “ज़रूर पढना एक बार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जाएंगे, ज़िन्दगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान, मेरी हार्टबीट”।

    रानी बहुत पहले से म्यूजिक में दिलचस्पी रखती हैं और उन्होंने बहुत पहले 2012 में अपना एक म्यूजिक वीडियो किया था।

    मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी के साथ धोनी ने किया था म्यूजिक वीडियो; अब इस पंजाबी सिंगर को कर रही हैं डेट!

    कमाल की बात ये थी कि एक्टिंग के कई ऑफर रिजेक्ट कर चुके पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और अब इंडियन क्रिकेट टीम के मेंटर बनने जा रहे महेंद्र सिंह धोनी, इस वीडियो में थे। जी हां! गाने की शुरुआत से ही धोनी इस वीडियो में हैं, हालांकि पूरे वीडियो में वो एक्सप्रेशन देने के अलावा और कुछ नहीं कर रहे लेकिन अंत में उन्होंने रानी के साथ डांस भी किया है। यहां देखिए धोनी और रानी का म्यूजिक वीडियो:

    बता दें, मनोज के बिग बॉस 4 में आने के बाद रानी ने उनसे डिवोर्स लिया था। हालांकि इसका स्पष्ट कारण दोनों में से किसी ने नहीं बताया था, मगर ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि मनोज की, अपनी को-स्टार और बिग बॉस के घर में साथी रहीं, श्वेता तिवारी से करीबी देखते हुए रानी ने ऐसा किया था।