एकता कपूर ने महाभारत का मज़ाक उड़ाया, उनकी द्रौपदी के टैटू था और पांडवों के सिक्स पैक ऐब्स: मुकेश खन्ना

    एकता कपूर ने महाभारत का मज़ाक उड़ाया: मुकेश खन्ना

    एकता कपूर ने महाभारत का मज़ाक उड़ाया, उनकी द्रौपदी के टैटू था और पांडवों के सिक्स पैक ऐब्स: मुकेश खन्ना

    वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना को शायद ही कोई टीवी दर्शक भूल सकता हो। ‘शक्तिमान’ बनकर मुकेश खन्ना ने हिंदी टीवी को उसका पहला सुपर हीरो दिया था। लेकिन उससे काफी पहले 1988 में बी आर चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल में मुकेश ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

    यही वो किरदार था जिसने मुकेश को टीवी दर्शकों के दिल में बिठा दिया। उन्होंने हाल ही फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो टीवी सीरियल्स की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर से काफी खफा नज़र आ रहे हैं। 

    मुकेश खन्ना नए ‘महाभारत’ सीरियल को लेकर एकता कपूर पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि एकता ने ‘महाभारत’ का मज़ाक उड़ा दिया है। उन्होंने अपने वीडियो में लगातार स्टोरीलाइन बदलने के लिए और इसे मॉडर्न लुक देने के लिए एकता को काफी खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने इस बात पर भी ऐतराज़ जताया कि एकता की ‘महाभारत’ में द्रौपदी ने टैटू बनवा रखा था और पांडवों के सिक्स-पैक ऐब्स थे। 

    मुकेश ने कहा कि उन्हें भीष्म पितामह के किरदार के लिए उन्हें प्रॉपर ऑडिशन प्रोसेस से गुज़रना पड़ा था लेकिन एकता ने अपने शो के लिए एक्टर्स को उनकी पॉपुलैरिटी के आधार पर चुना। मुकेश खन्ना ने हिस्टोरिकल और पौराणिक शोज़ बनाने को लेकर बाकी प्रोड्यूसर्स की भी खिंचाई की।

    यहाँ देखिए मुकेश खन्ना का वीडियो: