नेहा कक्कड़ हनीमून के बाद शुरू करेंगी इंडियन आइडल का शूट, इस दिन से शुरू होगा शो

    नेहा कक्कड़ हनीमून के बाद शुरू करेंगी इंडियन आइडल का शूट

    नेहा कक्कड़ हनीमून के बाद शुरू करेंगी इंडियन आइडल का शूट, इस दिन से शुरू होगा शो

    नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ 24 अक्टूबर (2020) को दिल्ली में शादी करके सबको चौंका दिया था। कपल अब अपने रोमांस से सबका दिल जीत रहा है। फिलहाल नेहूप्रीत दुबई में अपना हनीमून मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें छाई हुई हैं।

    लेकिन वापस आने के बाद नेहा दोबारा काम पर जाने के लिए भी तैयार हैं। नेहा रोहनप्रीत के साथ समय बिताने के बाद वापस काम पर लौटने वाली हैं। इंडियन आइडल 2020 को शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। नेहा शो में विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के साथ जज बनेंगी। इंडियन आइडल 28 नवंबर, 2020 से सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा। शादी के बाद नेहा का ये पहला प्रोजेक्ट होगा।

    शादी के बाद अब फैंस नेहा को टीवी पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इंडियन आइडल के कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं। जिसमें कहा जा रहा है- फिर बदलेगा देश का मौसम। इंडियन आइडिल में फिर एक बार ढेर सारी मस्ती, फन और जबदस्त टैलेंट देखने को मिलेगा।