रामायण में राम का दोस्त निषाद बनने वाल चंद्रकांत पाड्या का हुआ निधन, काफी समय से थे बीमार

    रामायण में राम का दोस्त निषाद बनने वाल चंद्रकांत पाड्या का हुआ निधन

    रामायण में राम का दोस्त निषाद बनने वाल चंद्रकांत पाड्या का हुआ निधन, काफी समय से थे बीमार

    रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज का रोल करने वाले चंद्रकांत पंड्या का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। निषाद श्रीराम के बचपन के मित्र थे और उन्होंने उनके 14 वर्ष के वनवास में शुरुआती दिनों में साथ दिया था।

    चंद्रकांत लंबे से बीमार थे। वो गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की जानकारी रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया ने दिया है। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ''आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज।''

    रामायण में राम का दोस्त निषाद बनने वाल चंद्रकांत पाड्या का हुआ निधन, काफी समय से थे बीमार

    चंद्रकांत ने रामायण के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया और वो अमजद खान के अच्छे दोस्त भी थे। दोनों ने साथ में कॉलेज में पढ़ाई की थी। चंद्रकांत ने प्रेम लग्न, प्यार हो गया, परिवार ना पंख और होते होते प्यार होगा जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्हें अपना फिल्मों में ब्रेक गुजराती फिल्म 'कडू मकरानी' से मिला था। बता दें कि हाल ही में रामायण में रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी का भी निधन हुआ था।