पर्ल वी पुरी केस: एकता कपूर को लड़की की मां ने कहा बेकसूर हैं एक्टर, बोलीं- ‘बच्ची के पेरेंट्स की लड़ाई में फंसे वो’!

    पर्ल वी पुरी केस: एकता कपूर को लड़की की मां ने कहा बेकसूर हैं एक्टर

    पर्ल वी पुरी केस: एकता कपूर को लड़की की मां ने कहा बेकसूर हैं एक्टर, बोलीं- ‘बच्ची के पेरेंट्स की लड़ाई में फंसे वो’!

    टीवी के पॉपुलर एक्टर पर्ल वी पुरी की, नाबालिक लड़क का रेप करने के मामले में हुई गिरफ्तारी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ‘यौन शोषण’ और ‘रेप’ जैसे गंभीर आरोपों के साथ, पुलिस ने शुक्रवार रात को, पुरी को हिरासत में ले लिया था और शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पर्ल वी पुरी के मामले में अब सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एकता ने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि लड़की के पेरेंट्स की लड़ाई में पुरी को फंसाया जा रहा है, जबकि वो बेकसूर हैं।

    एकता ने कहा, “मुझे तय करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालतें तय करेंगी कि कौन सही है और कौन गलत। मेरी राय केवल उस आधार पर आती है जो लड़की की मां ने मुझे बीती रात कहा, और वो ये है- पर्ल बेकसूर हैं! और ये बहुत-बहुत खेद की बात है अगर लोग विभिन्न पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं, ये साबित करने के लिए कि माएं अपने बच्चों का ध्यान नहीं रख सकतीं, क्योंकि सेट्स पर दरिंदे मौजूद हैं”।

    एकता ने पोस्ट में बताया, लड़की की मां ने उनसे कहा है कि पर्ल बेकसूर हैं और उनके पति बच्ची को अपने पास रखने के लिए कहानियां गढ़कर ये साबित करना चाह रहे हैं कि सेट्स पर जानेवाली एक कामकाजी महिला अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती। एकता ने कहा कि उनके पास बच्ची की मां को किए मैसेज और कॉल्स की रिकॉर्डिंग मौजूद है।