प्रत्युषा बनेर्जी की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर टीवी सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया उन्हें याद !

    प्रत्युषा बनेर्जी की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर टीवी सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया उन्हें याद !

    कलर्स के पॉपुलर शो ‘बालिका वधु’ में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बेनर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज यानी 1 अप्रैल को उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। प्रत्युषा ने आज ही के दिन साल 2016 में इस दुनिया से विदा ले ली थी। उनकी डेथ तीन साल बाद भी उनके फैन्स और करीबी दोस्त उन्हने भुला नहीं पाए हैं। आज उन्हें याद करते हुए उनके कुछ खास दोस्तों ने अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है।

    काम्या पंजाबी

    काम्या और प्रत्युषा की दोस्ती के बारे में सब ही जानते हैं। प्रत्युषा के जाने के बाद हर साल काम्या उन्हें उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद कर भावुक हो जाती हैं। आज भी उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने उनके साथ की बहुत सी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख कर आप भी इमोशनल हो जायेंगे। प्रत्युषा को यद् कर ये खूबसूरत पोस्ट लिखा है काम्या ने।

    विकास गुप्ता

    बिग बॉस से अपनी अलग पहचान बनाने वाले विकास गुप्ता ने भी अपनी खास दोस्त प्रत्युषा को उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर याद कर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। विकास ने प्रत्युषा के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है,। जिसमें वो बेहद ही खुश और खूबसूरत लग रही हैं।

    इसके अलावा टीवी के कई बड़े कलाकारों ने प्रत्युषा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौहर खान, किश्वर मर्चेंट, सोफ़िया हयात, करणवीर बोहरा जैसे सेलेब्स ने कुछ ऐसे उन्हें याद किया !

    प्रत्युषा बनेर्जी की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर टीवी सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया उन्हें याद !

    प्रत्युषा जिसे बहुत कुछ देखना था। बहुत काम करना था। अपनी ऑडियंस फैन्स को खुश करना चाहती थी। लेकिन बहुत जल्द जिंदगी से हार गई। टीवी सीरियल में बड़ी-बड़ी कठिनाईयों से लड़ने वाली प्रत्युषा ने हार मानते हुए ख़ुदकुशी कर ली। आज भी वो आनंदी बन कर अपने फैन्स, परिवार और दोस्तों के बीच जिंदा हैं।