राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता से अफेयर की खबर को बताया झूठ; ‘अपनी क्रिएटिविटी कहीं और लगाइए’

    राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता से अफेयर की खबर को बताया झूठ

    राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता से अफेयर की खबर को बताया झूठ; ‘अपनी क्रिएटिविटी कहीं और लगाइए’

    पिछले कुछ दिनों से इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी माहौल बना हुआ है कि मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर टपु का रोल निभा रहे राज अनादकट और ‘बबिता जी’ बनने वाली मुनमुन दत्ता, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि ये कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस भी है। 

    हालांकि, इस खबर को लेकर मुनमुन और राज दोनों ने ही कुछ नहीं कहा था। रविवार शाम मुनमुन ने इन रिपोर्ट्स को लेकर मीडिया की कड़ी आलोचना की थी और अब राज ने इस खबर को लेकर अपनी बात रखी है।

    अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए राज ने लिखा, “उन सभी के लिए जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, मेरी लाइफ के बारे में बिना मेरी इजाज़त के लिखीं आपकी पकाई हुई (झूठी) कहानियों का क्या असर हो सकता है इसके बारे में ज़रूर सोचिएगा। सभी क्रिएटिव लोगों से अनुरोध है कि अपनी क्रिएटिविटी कहीं और लगाएं, ये आपको फायदा भी देगी। ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे”।

    रविवार शाम मुनमुन ने इन ख़बरों औरु इसके कारण हो रही ट्रोलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी, उन्होंने कहा था कि लोगों को उन्होंने 13 साल एंटरटेन किया मगर उनके सम्मान की धज्जियां उड़ाने में 13 मिनट भी नहीं लगे।