बड़े अच्छे लगते हैं: राम कपूर को आई अपनी को-स्टार साक्षी तंवर की याद, शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

    बड़े अच्छे लगते हैं: राम कपूर को आई अपनी को-स्टार साक्षी तंवर की याद

    बड़े अच्छे लगते हैं: राम कपूर को आई अपनी को-स्टार साक्षी तंवर की याद, शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

    'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी के सबसे पॉपुलर सीरीयल्स मे से एक रहा है। राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी काफी मशहूर हो गई थी और दोनों की कैमेस्ट्री स्क्रीन पर देखते ही बनती थी। अब इस सीरीयल का सीजन 2 आ रहा है जिसमें आपको नकुल मेहता और दिशा परमार नजर आएंगे।

    इसी बीच एक्टर राम कपूर अपनी यादों के गलियारे मे गए और अपनी को-स्टार साक्षी तंवर को याद किया। उन्होंने साक्षी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''तंवररररर... मिसिंग यू यार।''

    बता दें कि 1 सितंबर को राम कपूर का जन्मदिन भी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राम ने अपने जन्मदिन के बारे में कहा, ''मेरी उम्र पर हम अपने जन्मदिन के लिए कुछ खास नहीं करते हैं। मेरे पिता ये मानते थे और मैं भी यही मानता हूं कि हर किसी को अपनी जिंदगी सेलिब्रेट करनी चाहिए और न कि सिर्फ कोई तारीख या कोई मौका।''