'रामायण' की सीता, दीपिका चिखलिया फिल्म में बन रही हैं सरोजिनी नायडू; फर्स्ट लुक आया सामने!

    'रामायण' की सीता, दीपिका चिखलिया फिल्म में बन रही हैं सरोजिनी नायडू

    'रामायण' की सीता, दीपिका चिखलिया फिल्म में बन रही हैं सरोजिनी नायडू; फर्स्ट लुक आया सामने!

    दूरदर्शन के बेहद पॉपुलर और आइकॉनिकशो ‘रामायण’ की सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया हाल फ़िलहाल बहुत चर्चा में थीं। 90s में सीता के किरदार के लिए भयंकर पॉपुलर रहीं दीपिका हाल ही में तब खूब चर्चा में आ गईं, जब दूरदर्शन ने लॉकडाउन के चलते अपने पुराने शो रामायण को री-टेलेकास्ट किया। आज दीपिका की फिल्म ‘सरोजिनी’ का फर्स्ट लुक आ गया है। आपको बता दें कि ‘सरोजिनी’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं और साथ ही बहुत मशहूर कवयित्री भी थीं। ये फिल्म उनकी बायोपिक हैं और दीपिका चिखलिया इसमें टाइटल भूमिका निभा रही हैं।

    दीपिका ने हाल ही में कई सालों बाद पर्दे पर वापसी की थी, उन्होंने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि उन्होंने एक और फिल्म साइन की है जिसका टाइटल ‘ग़ालिब’ है। ‘रामायण’ के वक़्त सीता का किरदार निभाने के बाद दीपिका की एक वक़्त ऐसी पॉपुलैरिटी थी कि वो जहाँ जाती थीं लोग उनके पैर छूने लग जाते थे। अब रामायण  के री-टेलेकास्ट के बाद उनकी ये पॉपुलैरिटी दोबारा लौट आई है। ऐसे में ये देखना मजेदार रहेगा कि उनकी फिल्मों को जनता से किस तरह का प्यार मिलता है।