‘ससुराल गेंदा फूल’ की टोस्टी उर्फ ऐश्वर्या सखूजा हॉस्पिटल में भर्ती, हुई छोटी सी सर्जरी!

    ‘ससुराल गेंदा फूल’ की टोस्टी उर्फ ऐश्वर्या सखूजा हॉस्पिटल में भर्ती

    ‘ससुराल गेंदा फूल’ की टोस्टी उर्फ ऐश्वर्या सखूजा हॉस्पिटल में भर्ती, हुई छोटी सी सर्जरी!

    टीवी शो ‘ये है चाहतें’ में आहाना के किरदार में नज़र आ रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा, मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऐश्वर्या ने हॉस्पिटल से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस और दोस्तों को जानकारी दी कि वो भले ही भर्ती हैं, लेकिन ये कोविड 19 नहीं है। उन्होने अपनी इंस्टा स्टोरीज़ पर ये तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में उनके पति रोहित भी नज़र आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होने लिखा, “कोविड नहीं है”! ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि उन्हें क्या समस्या हुई है।

    लेकिन ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या की एक छोटी सी सर्जरी हुई है और फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है, वो ठीक हैं। गोवा में अपने शो के लिए शूट कर रहीं ऐश्वर्या ने फिलहाल काम से ब्रेक ले लिया है और मुंबई से वापिस लौट आई हैं।

    ‘ससुराल गेंदा फूल’ की टोस्टी उर्फ ऐश्वर्या सखूजा हॉस्पिटल में भर्ती, हुई छोटी सी सर्जरी!

    रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक ले लिया है और अब कोविड की वैक्सीन लगवा कर ही गोवा वापिस लौटेंगी। ऐश्वर्या, सोनी टीवी के शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ से बहुत तेज़ी के साथ पॉपुलर हुई थीं, इसमें उनके साथ लीड रोल में रवि दुबे नज़र आए थे।