शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने रेप के आरोपों को बताया झूठा, न्यूज़ चैनल पर रखा अपना पक्ष!

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने रेप के आरोपों को बताया झूठा

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने रेप के आरोपों को बताया झूठा, न्यूज़ चैनल पर रखा अपना पक्ष!

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर कल रेप के आरोप लगने के बाद टीवी फैन्स के बीच खलबली मच गई है। एक 40 साल की महिला ने संतोख पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बन्दूक की नोक पर रेप किया और फिर बॉर्डर पर छोड़ आए। शहनाज़ के भाई शहबाज़ ने पिता पर लगे आरोपों के बारे में कहा था कि उनके पास बेगुनाही के सबूत हैं और वो महिला झूठ बोल रही है। पुलिस ने जब शिकायत के बाद संतोख के घर पहुंची तो वो नहीं मिले। अब एक पंजाबी न्यूज़ चैनल पर संतोख का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते नज़र आ रहे हैं। संतोख का कहना है कि पीड़ित महिला असल में एक फिक्सर है जो लोगों पर रेप का आरोप लगाती है और FIR से नाम हटवाने के नाम पर पैसे ऐंठती है।

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने रेप के आरोपों को बताया झूठा, न्यूज़ चैनल पर रखा अपना पक्ष!

    शहनाज़ के पिता ने लकी नाम के लड़के के बारे में भी बात की जिसके ज़रिए वो इस महिला से मिले थे। संतोख का कहना है कि लकी और वो महिला साथ रहते थे, जब इन दोनों की लड़ाई हुई तो लकी उसे छोड़कर, इनके पास चला आया। जब उन्होंने लकी को खोजते हुए आई महिला को, उसका पता बताने से इनकार किया तो उसने रेप का आरोप लगाते हुए FIR करवा दी। संतोख ने बताया, ‘लकी संधू कर के 26-27 साल का लड़का है जो फैमिली मेंबर जैसा है। वो आ के मेरे घर 10-15 दिन रहा। लकी इस लेडी को जानता था और उन दोनों का का झगड़ा हुआ और हाथापाई हुई। वो मेरे पास आया और कहा कि मेरा उस लेडी के साथ झगड़ा हो गया है और मैं उससे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता। अगर उसका फ़ोन आए तो बताना मत मैं कहाँ हूं। उस लेडी का फ़ोन आया और उसने पूछा कि लकी आपके पास आया है, तो मैंने कहा नहीं। इतने टाइम से वो लेडी मुझे ब्रदर कहती थी। और ऐसे इलज़ाम लगाना कहा कि बात है।’

    यहां देखिए शहनाज़ के पिता संतोख सिंह की, अपने ऊपर लगे रेप के आरोपों पर सफाई: