शहनाज गिल ने नए गाने के लिए मिलाया अर्जुन कानूनगो से हाथ, गाया सलमान के इस फेमस गाने का कवर!

    शहनाज गिल ने नए गाने के लिए मिलाया अर्जुन कानूनगो से हा

    शहनाज गिल ने नए गाने के लिए मिलाया अर्जुन कानूनगो से हाथ, गाया सलमान के इस फेमस गाने का कवर!

    बिग बॉस 13 के सबसे पॉपुलर और चहते सेलेब्स में से एक शहनाज गिल ने अपनी प्यारी शैतानियों और खूबसूरत शख्सियत से लोगों का दिल जीत लिया था। चाहे उनका ऑन द स्पॉट गिद्दा हो या सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप या फिर हिमनशी खुराना के साथ कभी-प्यार कभी तकरार वाला रिश्ता, शहनाज हर एपिसोड में फैंस की अटेन्शन रहती थीं और उन्हें देखकर बहुत मज़ा आता था। हालांकि, फैंस की एक इच्छा अधूरी ही रह गई कि शहनाज और ज़्यादा गाती हुई दिखें। तो अब पंजाब की शान शहनाज ने मंगलवार रात को पना नया गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया।

    शहनाज़ ने इस गाने के लिए सिंगर अर्जुन कानूनगो के साथ हाथ मिलाया है। ये गाना सलमान खान के बेहद पॉपुलर और सबसे ज़्यादा सुने गए गानों में से एक ‘दिल दियाँ गल्लां’ का कवर है। बता दें, ये गाना सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ से है। जिन्हें पता न हो उनकी जानकारी के लिए याद दिला दें, शहनाज ने इसी गाने की कुछ लाइनें बिग बॉस 13 के ग्रांड प्रीमियर पर तब गाई थीं जब उन्होने पहली बार इस शो के स्टेज पर कदम रखा था। और शो के होस्ट, सुपरस्टार सलमान खान उनके साथ स्टेज पर ही मौजूद थे।

    शहनाज और अर्जुन के इस गाने पर फैंस अपना प्यार खूब बरसा रहे हैं। आप भी गाना सुनकर हमें ज़रूर बताएं, कि आपको ये गाना कैसा लगा?