शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर रेप का आरोप; बेटे शहबाज़ ने कहा- हमारे पास बेगुनाही के सुबूत!

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर रेप का आरोप

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर रेप का आरोप; बेटे शहबाज़ ने कहा- हमारे पास बेगुनाही के सुबूत!

    बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर, जालंधर की रहने वाली, एक 40 साल की महिला के रेप का आरोप लगा है। फ़िलहाल पंजाब पुलिस ने संतोख सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। दैनिक भास्कर में रिपोर्ट के मुताबिक़, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि संतोख ने 14 मई को बन्दूक के नोक पर, अपनी कार में उसके साथ रेप किया। वो अपने दोस्त लकी संधू उर्फ़ रंधीर सिंह के पास रहने गई थी और जहाँ उन दोनों में लड़ाई हो गई और लकी, संतोख के यहां रहने चला गया। महिला ने आगे ये आरोप भी लगाया है कि शहनाज़ के पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसे बॉर्डर पर छोड़ दिया।

    शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर रेप का आरोप; बेटे शहबाज़ ने कहा- हमारे पास बेगुनाही के सुबूत!

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने संतोख के घर पर छापा मारा, मगर वो फरार है। स्पॉटबॉय से बात करते हुए, शहनाज़ के भई शहबाज़ सिंह ने अपने पिता पर लगे आरोपों पर बात की और इन्हें झूठा बताया। शहबाज़ ने बताया कि ये महिला उनके पिता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं कि वो झूठ बोल रही है। उनके परिवार ने घटना की जगह से cctv फुटेज भी निकलवाए हैं।

    जब शहबाज़ से पूछा गया कि क्या वो पीडिता को जानते हैं, तो उन्होने कहा, ‘मैं सच में उन्हें नहीं जानता क्योंकि मैं और शहनाज़ काफी समय से मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन हमें बस इतना पता है कि हमारे पिता गलत नहीं हैं और उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा।’ शहबाज़ ने कहा कि वो शहनाज़ के साथ मुंबई में हैं और फ़िलहाल उनका पंजाब जाने का कोई इरादा नहीं है।