शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी पर निशाना, “टीवी पर रानी लक्ष्मीबाई की बात करना आसन; पीड़ित महिलाओं की मदद कीजिए”

    शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी पर निशाना

    शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी पर निशाना, “टीवी पर रानी लक्ष्मीबाई की बात करना आसन; पीड़ित महिलाओं की मदद कीजिए”

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस को लेकर शर्लिन चोपड़ा काफी अटैकिंग मोड में रही हैं। कुछ समय पहले शर्लिन ने ‘शिल्पा दीदी’ पर शब्दों के बाण चलाते हुए कहा था कि उन्हें अपने पति के केस में पीड़ित लड़कियों की मदद करनी चाहिए और अपनी गलती माननी चाहिए।

    अब एक बार फिर से शिल्पा पर तीखे अटैक करते हुई शर्लिन ने उनके टीवी पर आने पर हमला साधा। शर्लिन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो इशारों-इशारों में शिल्पा पर अटैक कर रही हैं।

    अपने ट्वीट में शर्लिन ने लिखा, “आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!”।

    ट्वीट किए वीडियो में शर्लिन एक इंटरव्यू में नज़र आ रही हिं और बोल रही हैं कि वो लोगों का जीवन बदलने के लिए कुछ करना चाहती हैं। बता दें, शर्लिन ने शिल्पा पर पहले यह कहते हुए निशाना साधा था कि वो ‘येड़ा बनके पेड़ा खा रही हैं’ और ये बात सरासर झूठ है कि उन्हें अपने पति की ‘दुष्ट’ हरकतों के बारे में जानकारी नहीं थी।