सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पंजाब में साथ बिता रहे हैं टाइम, देखिए वीडियोज!

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पंजाब में साथ बिता रहे हैं टाइम

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पंजाब में साथ बिता रहे हैं टाइम, देखिए वीडियोज!

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की प्यारी दोस्ती को हर कोई पसंद करता है। तमाम लोग तो सिर्फ इन दोनों की जोड़ी की वजह से बिग बॉस 13 देखते थे। दोनों ने पिछले सीजन में ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया है। घर से निकलने के बाद दोनों ने एक साथ भुला दूंगा नाम की म्यूजिक वीडियो की थी। इसके बाद दोनों साथ में नजर नहीं आए।

    लेकिन हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों इन दिनों पंजाब में हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो एक बार फिर म्यूजिक वीडियोज शूट करने गए हैं।

    शहनाज और सिद्धार्थ के साथ टोनी कक्कड़ भी नजर आए हैं। जिन्होंने पिछले दिनों शहनाज के साथ कुरता पजामा काला काला नाम का गाना किया था। अब जब टोनी कक्कड़ एक बार फिर दिखाई दे रहे हैं तो अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि ये टोनी कक्कड़ के गाने के लिए ही सिद्धार्थ और शहनाज पहुंचे हैं। खुद सिद्धार्थ और शहनाज ने और इनके अलावा फैंस ने भी दोनों की काफी वीडियोड शेयर की हैं। यहां देखिए।








    वैसे आपको दोनों की ये मस्ती कैसी लगी? क्या आप भी दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं?