...तो इस वजह से जल्द बंद हो रहा है स्टारप्लस का शो संजीवनी 2 !

    तो इस वजह से जल्द बंद हो रहा है स्टारप्लस का शो संजीवनी 2 !

    ...तो इस वजह से जल्द बंद हो रहा है स्टारप्लस का शो संजीवनी 2 !

    साल 2002 से लेकर 2005 तक टीवी का सबसे पॉपुलर शो संजीवनी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उस समय मेडिकल ड्रामा टीवी पर देखना अपने आप में मज़ेदार था। इस शो की पॉपुलैरिटी और ऑडियंस की डिमांड पर इस साल अगस्त महीने में इस शो का नया सीजन लाया गया था। लेकिन अफ़सोस की संजीवनी 2 अब जल्द बंद होने वाला है।

    संजीवनी 2 के आने के बाद उम्मीद जताई गई थी कि ये शो कमाल करने वाला है। गुरदीप कोहली और मोहनीश बहल को भी वापस लाया गया था। वहीं सुरभि चंदना जैसे एक्टर्स की न्यू एंट्री भी थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद ना तो ये सीरियल लोगों को पसंद आया और ना ही टीआरपी मिली। इसलिए अब अगले महीने ये शो बंद होने वाला है।

    ...तो इस वजह से जल्द बंद हो रहा है स्टारप्लस का शो संजीवनी 2 !

    बता दें, मेकर्स ने पुराने एक्टर्स की एंट्री से लेकर सुरभि और नमित खन्ना के बीच रोमांस की खिचड़ी तक पका दी। लेकिन ये फ़ॉर्मूला फ्लॉप साबित हुआ। अब अगले महीने ये शो ऑफ़एयर जाने वाला है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी ऐसी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।