पर्ल वी पुरी को रेप और हैरेसमेंट केस में मिली ज़मानत, एक्टर के वकील ने किया कन्फर्म!

    पर्ल वी पुरी को रेप और हैरेसमेंट केस में मिली ज़मानत

    पर्ल वी पुरी को रेप और हैरेसमेंट केस में मिली ज़मानत, एक्टर के वकील ने किया कन्फर्म!

    टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की के रेप और मोलेस्टेशन के मामले में कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। उन्हें 4 जून को वालिव पुलिस (वसई) द्वारा ‘पोक्सो’ एक्ट (POCSO-Protection of Children from Sexual Offences) के तहत गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने यह फैसला मंगलवार, 15 जून, की सुनवाई में लिया। पुरी के वकील, राजीव सावंत ने, ईटाइम्स को ये खबर कन्फर्म की। पर्ल वी पुरी एक हफ्ते से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में हैं। वो 11 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।

    पुरी के वकील ने 7 जून को ज़मानत याचिका दायर की थी और केस की सुनवाई टाल दी गई थी। यह कथित घटना, जिसके लिए पुरी को अरेस्ट किया गया, 2019 की है। उन्हें इससे पहले ज़मानत नहीं मिली थी। ‘बदतमीज़ दिल’, ‘बेपनाह प्यार’ और ‘नागिन 3’ जैसे कई नामी टीवी शोज़ में नज़र आ चुके पर्ल, आखिरी बार ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में नज़र आए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद टीवी इंडस्ट्री सकते में आ गई थी।

    टीवी के बहुत सारे स्टार्स ने उनके समर्थन में उतरते हुए कहा था कि ये मामला गलत है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पर्ल के सपोर्ट में पोस्ट लिखते हुए कहा था कि पीड़ित बच्ची के पिता ने, उसकी मां के खिलाफ बदला लेने के लिए ये केस किया और बीच में पर्ल वी पुरी को फंसा दिया।