मुंबई की भारी बारिश में फंसी टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा, मदद के लिए तुरंत पहुंचे करण पटेल !

    मुंबई की भारी बारिश में फंसी टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा

    मुंबई की भारी बारिश में फंसी टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा, मदद के लिए तुरंत पहुंचे करण पटेल !

    पिछले कई दिनों से जारी भयानक बारिश ने मुंबई शहर को पूरी तरह ठप्प कर दिया है। जान माल के बहुत नुक्सान के बाद भी मुंबई शहर की स्पिरिट की दाद देनी चाहिए जिसने अभी भी शहर को ज़िंदा बना रखा है।

    कहा जाता है कि एक मुंबईकर कभी दूसरे मुंबईकर को मुश्किल में नहीं छोड़ता। मुंबई का हिस्सा होने की वजह से हमारे सेलिब्रिटीज में भी यही जज्बा है। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि जब वो बुरी तरह बारिश में फंस गयीं तो एक्टर करण पटेल तुरंत उनकी मदद करने पहुंचे। 

    क्रिस्टल ने लिखा, ‘हम बहुत देर तक बाढ़ में फंसे हुए थे। मैंने करण को कॉल किया क्योंकि जहाँ हम फंसे हुए थे, करण वहां से पास में ही रहते हैं और उनके पास एक एस यू वी भी है। वो एक मिनट में ही हमें लेने के लिए वहां पहुँच गए। बदकिस्मती से, उनकी कार भी वहां बंद हो गई। हम कमर तक गहरे पानी में चले और आखिरकार हम यहाँ हैं।’ इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बारे माँ बताते हुए वीडियो भी शेयर किए।