विवियन डिसेना नए सीरीयल में बनेंगे छोटे पर्दे के कबीर सिंह? दो साल बाद हो रही है वापसी

    विवियन डिसेना नए सीरीयल में बनेंगे छोटे पर्दे के कबीर सिंह?

    विवियन डिसेना नए सीरीयल में बनेंगे छोटे पर्दे के कबीर सिंह? दो साल बाद हो रही है वापसी

    टीवी एक्टर विवियन डिसेना एक बार फिर अपने टीवी पर दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनके नए शो में वो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जैसा कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं। इस शो की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। विवियन आखिरी बार सीरीयल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आए थे।

    IWMBuzz के मुताबिक शक्ति सीरीयल बनाने वाली रश्मि शर्मा ही ये नया सीरीयल लेकर आ रही हैं जिसमे विवियन को कास्ट किया गया है। ये शो कलर्स पर दिखाया जाएगा। हालांकि शक्ति के दूसरे सीजन में विवियन नजर नहीं आए थे। बताया कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से वो शो का हिस्सा नहीं बने थे। हालांकि अब शक्ति का दूसरा सीजन भी अब खत्म हो रहा है।

    रश्मि अब अपने इस नए शो पर फोकस करेंगी। वही ईटाइम्स के मुताबिक फीमेल लीड के तौर पर शो में ईशा सिंह को चुना गया है। वह सीरीयल इश्क सुभान अल्लाह की वजह से काफी फेमस हुई थीं।

    विवियन 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' के अलावा सीरीयल 'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून' में भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।