कपिल शर्मा शो की निंदा पर 'युधिष्ठिर' ने दिया 'भीष्म' को जवाब- अर्जुन लड़की बना तो महाभारत छोड़ देते?

    कपिल शर्मा शो की निंदा पर 'युधिष्ठिर' ने दिया 'भीष्म' को जवाब

    कपिल शर्मा शो की निंदा पर 'युधिष्ठिर' ने दिया 'भीष्म' को जवाब- अर्जुन लड़की बना तो महाभारत छोड़ देते?

    कपिल शर्मा का टीवी शो एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इसका कारण हैं ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना। हाल ही में कपिल के शो पर दूरदर्शन के आइकॉनिक शो ‘महाभारत’ की कास्ट को इनवाइट किया गया था। लेकिन शो पर ‘भीष्म पितामह’ का दमदार किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना की गैर-मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गई। मुकेश खन्ना ने इन सवालों का जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया और कहा कि उन्हें बुलाया गया मगर वो नहीं गए क्योंकि कपिल का शो ‘अश्लील है’ और वहाँ पुरुष, महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर फूहड़ बातें करते हैं। अब मुकेश खन्ना की इस बात का जवाब, महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ बनने वाले गजेंद्र चौहान ने दिया है।

    टीवी के सीनियर कलाकार गजेंद्र ने दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मुकेशजी को अब अंगूर खट्टे लग रहे हैं क्योंकि उन्हें अंगूर खाने को नहीं मिले। ये शो नंबर 1 रह चुका है, करोडों लोग इसे देखते हैं और उसे ये वाहियात कहते हैं। उन्होंने ये तक कहा कि शो में आदमियों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर नचाया जाता है। वे भूल गए कि महाभारत में भी अर्जुन ने लड़की के कपड़े पहनकर एक सीन में नाचा था तो क्या उन्हें भी शो छोड़ देना चाहिए था? उस वक्त मुकेशजी ने महाभारत क्यों नहीं छोड़ा? मुकेशजी के इस बर्ताव की मैं कड़ी निंदा करता हूं।‘

    कपिल शर्मा शो की निंदा पर 'युधिष्ठिर' ने दिया 'भीष्म' को जवाब- अर्जुन लड़की बना तो महाभारत छोड़ देते?

    मुकेश खन्ना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि महाभारत के ही एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर रहे गूफ़ी पेंटल के ज़रिए उन्हें बुलाया गया था। मुकेश के कमेन्ट पर गूफ़ी पेंटल ने जवाब देते हुए भास्कर से कहा, ‘खिए जिस तरह से मुकेशजी ने शो के बारे में कहा वो गलत तो है ही। हां, शो में जाने के लिए मैंने उनसे जरूर कहा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। पूरी दुनिया को ये शो पसंद हैं लेकिन उन्हें पसंद नहीं तो अब क्या कर सकते हैं।’