तस्वीरें : पिछले सात सालों में बिल्कुल बदल गयीं हैं शो 'डांस प्लस' की जज शक्ति मोहन !

    तस्वीरें : पिछले सात सालों में बिल्कुल बदल गयीं हैं शो 'डांस प्लस' की जज शक्ति मोहन !

    2010 में ज़ी टीवी के शो डांस इंडिया डांस को जीत कर इतिहास रचने वाली शक्ति मोहन आज दर्शकों के बीच एक जाना पहचाना नाम हैं। स्टार प्लस के रिएलिटी शो 'डांस प्लस' के तीन सीज़न्स में जज की भूमिका निभाने वाली शक्ति एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। कंटेम्पररी डांस फॉर्म में महारत रखने वाली शक्ति ने भारत ही नहीं बल्कि सिंगापुर के डांस शो को भी 2015 में जज किया था। इतना ही नहीं शक्ति मुंबई में नृत्य शक्ति नामक स्टूडियो चलाती हैं, जो हर तरह के डांसर्स के लिए खुला है। इसके अलावा वे अंतर्राष्ट्रीय टूर पर डांस वर्कशॉप करती हैं और उन्होंने कैलेंडर भी लांच किये हैं।

    शक्ति ने 2015 में चैनल वी के शो 'दिल दोस्ती डांस' में क्रिया घई का रोल निभाया था। इस शो में उनके साथ डांस इंडिया डांस के उनके साथ कुंवर अमर मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा शक्ति ने फिल्म 'धूम 3' के कमली गाने को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के साथ असिस्ट किया था। 2014 में उन्होंने कलर्स के रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनी थीं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौड़' में आ रे प्रीतम प्यार आइटम सॉन्ग भी किया था। शक्ति ने पिछले सात सालों में काफी लम्बा सफ़र टी कर लिया है।

    एक साधारण-सी लिखने वाली लड़की से बदलकर आज शक्ति टीवी की डांसिंग सुपरस्टार बन चुकी हैं, जिनके सभी दीवाने हैं। इन सालों में इनकी किस्मत ही नहीं बल्कि चेहरा और खूबसूरती भी बदल गयी है। अगर यकीन नहीं होता तो देखिये उनकी ये तस्वीरें, जो आपको हैरान कर देंगी।