सीरियल 'ग़ुलाम' की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने की एक्टर जसकरण सिंह से शादी !

    सीरियल 'ग़ुलाम' की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने की एक्टर जसकरण सिंह से शादी !

    टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने अपने बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर जसकरण सिंह से बुधवार को भारतीय रीति-रिवाज़ के साथ शादी कर ली। इन दोनों की शादी में मुंबई में हुई, जिसके बाद जसकरण ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को खबर दी।

    इस जोड़ी की मुलाकात लाइफ ओके चैनल के सीरियल 'दो दिल एक जान' के सेट्स पर हुई थी। इन दोनों का रिश्ता पिछले दो साल्स इ था और इस साल फरवरी में ही दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कुबूला था। रिद्धिमा टीवी की दुनिया में काफी जानी जाती हैं और उन्हें आखिरी बार सीरियल 'गुलाम' में देखा गया था। वहीं जसकरण टीवी से बॉलीवुड गये एक्टर करण सिंह ग्रोवर के कजिन हैं।