साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    टीवी हमारे देश के हज़ारों घरों में मनोरंजन को पहुंचाने का सबसे लोकप्रिय माध्यम है। टीवी स्टार्स फैन्स के बीच काफी लोकप्रियता पाते हैं और बॉलीवुड स्टार्स से भी ज़्यादा दर्शकों के चहिते हो जाते हैं। हमारे देश के टीवी शोज़ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

    इतना ही नहीं टीवी स्टार्स जैसे रोनित रॉय, राम कपूर, साक्षी तंवर, श्वेता तिवारी, मोनी रॉय आदि भारतीय टीवी के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है औए इन्होंने बहुत सी फिल्मों में भी काम किया है। इसी के साथ टीवी बॉलीवुड स्टार्स के काम का भी ज़रिया रहा है। आपके फेवरेट गेम शो या रिएलिटी शो के होस्ट बॉलीवुड स्टार ही होते हैं। इसी तरह टीवी ने कई स्टार्स के करियर को नया मोड़ दिया है।

    टीवी की पॉपुलैरिटी का मतलब है कि उसमें भी स्टार्स के बीच विवाद भी होते रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं साल 2017 में टीवी की दुनिया में हुए 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में, जिन्होनें सभी को हैरान कर दिया।

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद - कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके साथी सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद उनके शो में आयी प्रॉब्लम सभी के समने हैं। सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया और दोबारा कभी वापस नहीं आये। इतना ही नहीं सुनील के साथ-साथ कई और लोगों ने भी कपिल के शो को अलविदा कह दिया था! इसके बाद कपिल की ज़िन्दगी में काफी दिक्कतें हुई, जिसमें उनका डिप्रेशन में जाना और बहुत ज़्यादा शराब पीना भी शामिल है। 

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    पहरेदार पिया की विवाद - इस शो के विषय को लेकर देशभर में खूब विवाद हुआ था, जिसके चलते दर्शकों के बीच इस शो का साथ देने और न देने में बंटवारा हो गया था। ये कहानी एक 9 साल के बच्चे और उसकी 19 साल की पत्नी के बारे में थी। विवाद के चलते सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर इस शो को बंद कर दिया गया।

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    पियूष सहदेव विवाद - सीरियल बेहद के एक्टर पियूष सहदेव के तलाक ने सभी को हिला कर रख दिया था और वहीं उनके ऊपर लगे एक मॉडल के रेप के केस ने रही सही कसर को और पूरा कर दिया। पियूष को फ़िलहाल मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    संजीदा शेख विवाद - संजीदा और उनके परिवार पर उनकी भाभी ने घरेलु हिंसा का इल्ज़ाम लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में संजीदा ने इस बात पर ब्यान दे कर इसे झूठा बताया था।

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !

    अक्षय कुमार और मल्लिका दुआ का विवाद - कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार द्वारा उन्हें कही गयी बात को रखा था। ये विवाद अक्षय और मल्लिका के सपोर्ट में उतरे लोगों के साथ काफी बड़ा हो गया था। जहां अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने पति की साइड ली वहीं उन्होंने बाद में मल्लिका से अपने कहे के लिए माफ़ी भी मांगी थी।

    साल 2017 में टीवी के इन 5 पांच बड़े विवादों ने सबको कर दिया हैरान !