टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    टीवी सेलेब्स को ज़्यादातर समय अलग-अलग शोज़ में एक जैसा दिखाया जाता है। क्योंकि ज़्यादातर टीवी शोज़ फैमिली ड्रामा होते हैं और सास बहु की कहानी पर चलते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से हमने टीवी पर आये बदलाव को देखा है। अब टीवी के सीरियल में अच्छे कंटेंट को लाया जा रहा यही और बहुत कुछ अलग किया जा रहा है। आज के समय में हम सभी को पीरियड ड्रामा, ऐतिहासिक शोज़ और रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलता है। इसी के साथ टीवी के स्टार्स को भी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका भी मिलता है।

    पिछले कुछ दिनों में कई नए सीरियल्स के फर्स्ट लुक आये हैं, जिनमें से कुछ ने हमारे होश ही उड़ा दिए हैं। आइये आपको दिखाए हैं 5 नए सीरियल्स के स्टार्स और उनके बेहद दिलचस्प फर्स्ट लुक्स को, जिन्हें देखकर आपकी उत्सुकता और बढ़ जाएगी।

    1. मोहित रैना

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    मोहित अपने नए शो में हवलदार इशार सिंह का किरदार निभायेंगे, जो ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 बहादुर सिपाहियों में से एक थे, जिन्होंने साल 1897 में सारागढ़ी के उत्तर-पश्चिमी फ्रंटियर प्रोविंस पर एक आर्मी आउटपोस्ट को बचाया था। इस शो का नाम 21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897 है और ये टीवी चैनल डिस्कवरी जीत पर आएगा।

    2. मुकुल देव

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    मुकुल भी टीवी चैनल डिस्कवरी जीत के शो 21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897 में काम कर रहे हैं, जहां वे ट्राइबल अफ़ग़ान लीडर गुल बादशाह का किरदार निभाएंगे। वे इस शो के मुख्य विलेन हैं।

    3. क्रांति प्रकाश झा

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    क्रांति का नया लुक काफी हैरान करने वाला है। बॉलीवुड फिल्म 'गोलियों की रासलीला : राम लीला' और 'एमएस धोनी' में काम कर चुके क्रांति अब टीवी चैनल डिस्कवरी जीत के नए शो स्वामी रामदेव : एक संघर्ष में बाबा रामदेव का किरदार निभाएंगे। इस शो को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    4. आशीष शर्मा

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    एशिया के सेक्सिएस्ट आदमियों में से एक आशीष शर्मा जल्द ही सीरियल 'पृथ्वी वल्लभ' में नज़र आने वाले हैं। इस शो में वे मुख्य किरदार निभाएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी और सिर के बाल भी बढ़ाए हैं। इस लुक में आशीष काफी अच्छे लग रहे हैं।

    5. सोनारिका भदोरिया

    टीवी के इन 5 आने वाले शोज़ में स्टार्स के फर्स्ट लुक ने बढ़ा दी है हमारी उत्सुकता !

    सोनारिका सीरियल 'पृथ्वी वल्लभ' के साथ टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं। इस शो में उनका किरदार एकदम अलग है और उनका लुक होश उड़ाने वाला है। वे आशीष शर्मा की प्रेमिका बनी हैं।