सितम्बर में आने वाले ये 5 टीवी सीरियल आपको खुश कर देंगे!

    सितम्बर में आने वाले ये 5 टीवी सीरियल आपको खुश कर देंगे!

    टीवी को आये दिन नया कंटेंट मिल रहा है। मेकर्स नयी कहानी और कंटेंट के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और ये काम भी कर रहा है। जहां इस साल कई शो ऑफ एयर हो गये वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने इनकी जगह लेने की पूरी तैयारी में हैं। लगभग हर चैनल पर एक नया शो आने वाला है। यहां पर 5 ऐसे सीरियल हैं जो सितम्बर के अंत तक आने वाले हैं। क्या आप इसके लिए उत्साहित हैं? आइये आपको इनके बारे में बताते हैं - 

    एक दीवाना था 

    ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा जिसके प्रोड्यूसर प्रतीक शर्मा हैं। ये शो LSD फ़िल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रहा है। प्रतीक पहली बार शो प्रोड्यूस कर रहे हैं मगर उनका सोनी एंटरटेनमेंट से काफी अच्छा रिश्ता है। इसकी स्टोरी एक लव ट्रायंगल होगी जिसमें नमिक पॉल,विक्रम सिंह चौहान और डोनल बिष्ट लीड रोल में होंगे।  

    मेरे साईं 

    ये शो सोनी टीवी पर 25 सितम्बर से प्रसारित होगा। 

    हाफ मैरिज

    यह शो कुछ ऐसा है जिसमें सुविधाजनक शादी जैसा कुछ दिखाया जाएगा। इसमें एक लड़का और लड़की जो आपस में शत्रु हैं फिर भी उनकी शादी करा दी जाती है क्योंकि उनके ऊपर पॉलिटिकल प्रेशर होता है। यह शो स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रियंका पुरोहित का डेब्यू सीरियल होगा। इसमें उनके अपोजिट तनुज  मिगलानी होंगे। ये शो 25 सितम्बर शाम 7.30 बजे आएगा। 

    डांस चैंपियंस 

    ये एक डांस रियलिटी शो होगा जिसमें राघव जुयाल और रेमो डिसूज़ा की टीम के बीच कम्पटीशन होगा। इनका नाम वी कंपनी और वाइल्ड रिप्पर्ज़ होगा। ये शो स्टार प्लस पर 9 बजे से 30 सितम्बर को आएगा। 

    ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 

    ये एक कॉमेडी शो होगा जिसमें कांटेस्टेंट अपने आपको सबसे फनीएस्ट साबित करने की कोशिश करेंगे। इसके प्रोमो बहुत ही अच्छे थे जिसमें अक्षय कुमार बहुत सारे बच्चों को जन्म देते दिखाए गये थे। इस शो को मल्लिका दुआ जज करेंगी। ये शो स्टार प्लस पर 30 सितम्बर से 8 बजे प्रसारित होगा।