बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा शिल्पा का हाथ

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    बिग बॉस में इस हफ्ते सभी घरवाले कैप्टन बनने के लिए उतावले हैं। और सभी सदस्य अपना-अपना अंडा बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच हर की तिकड़ी हिना, लव और प्रियांक एक बारफिर आपस मेंबहस करने लग जाते हैं। अब प्रियांक और लव हिना का साथ छोड़ विकास की मदद करने में जुट गए हैं। वहीं हिना भी अब शिल्पा में अपनी बेस्ट फ्रेंड तलाश रही हैं। और अब उनके साथ मिलकर खेल रही हैं।

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    इन सब के बीच प्रियांक एक बार फिर घर में हंगामे की वजह बनते हैं। वो हिना से कहते हैं कि विकास ने उनसे कहा था कि हितेन के ऊपर वो प्रियांक को बचाते। वहीं विकास ने हितेन के लिए एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने हितेन को बचाने की बात कही थी। ये बात सुन कर हिना सब कुछ विकास से कह देती हैं। हालाँकि विकास अपनी सफाई देते हैं और कहते हैं कि प्रियांक उनके लिए कभी भी हितेन से ज़्यादा ज़रूरी नहीं थे।  जब प्रियांक से ये बात पूछी जाती है तो कहते हैं कि उन्हें ऐसा बस लगा था। इस बात को लेकर एक बार फिर हिना प्रियांक से नाराज़ हो जाती हैं।

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    अब खेल आगे बढ़ता है और आकाश का अंडा बाहर आता है। अब पुनीश भी आकाश से अपना बदला लेते हुए तुरंत उनका अंडा हाथ में लेते हैं और पुल में फेंक देते हैं। इसके बाद बारी आती विकास के अंडे की। सभी घर वाले विकास के अंडे पर कूद पड़ते हैं। विकास अपने अंडे को बचाने के लिए हिना और शिल्पा के उपर चढ़ कर अंडा बचाने की कोशिश करते हैं। इसी बात को लेकर हिना विकास से फिर उलझ पड़ती हैं।

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    इस बात को लेकर लड़ाई फिर बढ़ जाती है। लेकिन इस लड़ाई के बीच हिना और शिल्पा दोस्ती साफ़ देखी जा सकती थी। सभी एक दूसरे से झगड़ने में बिजी हो जाता है और इसी बात का फायदा उठाते हुए आकाश विकास का अंडा उठाते हैं और उसे पुल में फेंक देते हैं।

    बिग बॉस 11 रिव्यू: प्रियांक, लव का साथ छूटने के बाद हिना ने पकड़ा नई बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शिंदे का हाथ !

    अब चार लोगों के अंडे पुल में जा चुके हैं। विकास, पुनीश, आकाश और अर्शी। हिना और शिल्पा अपना अंडा बचाने में कामयाब हो जाती हैं। इससे तो समझ आ रहा है कि इन में से ही कोई घर का कैप्टन बनेगा।