बिग बॉस 11 रिव्यू : सलमान ने घरवालों को सच बताकर आग लगाई, अब होगी लड़ाई !
बिग बॉस 11 रिव्यू : सलमान ने घरवालों को सच बताकर आग लगाई, अब होगी लड़ाई
अर्शी खान के जाने के बाद विकास गुप्ता अकेले तो हो गए हैं लेकिन उनके पास फ़िलहाल प्रियांक हैं। बिग बॉस में दिन की शुरुआत हिना और लव के प्रियांक के बारे में बात करने से हुई, जहां हिना ने कहा कि वे प्रियांक से शो के ख़त्म होने के बाद बात करेंगी। वहीं दूसरी ओर प्रियांक और विकास इसके उलट ये बात कर रहे थे कि कैसे हिना ने प्रियांक और अपनी दोस्ती को खराब कर लिया है।
सलमान ने घर में मी टीवी के ज़रिये एंट्री ली और प्रियांक, लव और पुनीश को स्टोर रूम से सामान लाने को कहा। ये सभी स्टोर रूम से फिल्म '3 इडियट्स' वाली बॉटम चेयर लेकर आये। सलमान ने इन लव, प्रियांक और आकाश को इस चेयर पर लगे पंप के सहारे बलून में हवा भरने का टास्क दिया। इस टास्क के संचालक पुनीश थे। यूं तो सबसे ज़्यादा बलून लव ने भरे थे लेकिन प्रियांक ने जिस लग्न से टास्क पूरा किया वो बेहद हंसाने वाला था।
इसके बाद शो में सिंगर मीका सिंह ने एंट्री ली। मीका ने सलमान के साथ कुछ गेम खेले और गाने गाये। इसके बाद वे घरवालों से मिलने घर के अंदर पहुंचे। मीका सभी घरवालों के लिए क्रिसमस के तोहफे लेकर आये और फिर उन्होंने सभी के लिए गाने भी गाये। इन गानों को मीका ने घरवालों को एक-दूसरे को डेडिकेट करने को बोला। जब उन्होंने दोस्त दोस्त ना रहा गाया तो प्रियांक ने ये गाना लव को डेडिकेट किया। तो वहीं गन्दी बात गाना हिना ने आकाश को डेडिकेट किया। इसके बाद मीका ने घरवालों से विदा ली।
.@BeingSalmanKhan and @MikaSingh have a fun time guessing the songs through emoticons! Watch them tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/2TP4ryjf2u
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 24, 2017
.@MikaSingh ke Santa bann kar aane se bana #BB11 ke ghar ka Christmas dhamakedaar! Catch all the drama tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/7qJxdAd0o7
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 24, 2017
इसके बाद सलमान ने घरवालों के साथ एक टास्क खेला जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स को दूसरों द्वारा उनके बारे में कही गयी बातें बताई और उन्हें सोचने को बोला कि ये किसने बोला है। सलमान ने विकास को बताया कि किसी ने उनके बारे में बोला है कि ये दोनों एक दूसरे का पीछा ही नहीं छोड़ते हैं। हमेशा साथ रहते हैं लवली कपल। विकास ने पुनीश को चुना और ये सही जवाब था। सलमान ने शिल्पा को कहा कि किसी ने उनके बारे में कहा है कि शिप अब इरिटेट हो रही है किचन में ना जाकर अगर वो किचन में नहीं जाएगी तो मतलब वो यहां है ही नहीं। शिल्पा ने हिना को चुना और ये सही जवाब था।
इसके बाद सलमान ने प्रियांक को बताया कि किसी ने कहा है कि प्रियांक तो लगता ही लड़की है। उनको बिकिनी में देखा था बिल्कुल लड़की लग रहा था इस घर में तीन नहीं 6 लड़कियां हैं। प्रियांक ने पुनीश और आकाश को पकड़ा और ये जवाब सही था। हिना को बताया गया कि किसी ने कहा है कि मैंने इसके बारे में बहुत सुना था बड़ी स्मार्ट है ये बड़ी पहुंची हुई चीज़ है ये हिना खान। हिना ने विकास को चुना लेकिन सही जवाब शिल्पा था। इसके बाद उन्होंने बताया कि अभी फर्क क्या रह गया है हिना और डडलानी में फ़िलहाल। हिना ने प्रियांक को चुना और ये सही जवाब था। हिना प्रियांक से और ज़्यादा नाराज़ हो गयीं।
सलमान ने आकाश को कहा कि वे अच्छा जा रहे हैं और आगे भी अपने अन्दर के स्पोर्ट्समैन को जगा कर रखे। फिर उन्होंने हंसकर कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं और सभी को अब खुद के लिए खेलना शुरू कर देना चाहिए। पुनीश ने सलमान ने पूछा कि क्या घर में क्रिसमस पर कुछ पीने का इंतेज़ाम हो सकता है। सलमान ने उन्हें मना किया और फिर सभी घरवालों और दर्शकों को क्रिसमस की बधाईयां देकर चले गए।