टीवी शो झलक दिखलाजा के दौरान इन 7 सेलिब्रिटीज और कोरियोग्राफर की लिंकअप्स की खबरों ने किया सभी को हैरान !

    टीवी शो झलक दिखलाजा के दौरान इन 7 सेलिब्रिटीज और कोरियोग्राफर की लिंकअप्स की खबरों ने किया सभी को हैरान !

    ये बहोत आम बात मानी जाती है कि अगर आप किसी के साथ अधिक समय बिताते हैं तो उस व्यक्ति से आपकी एक अलग बोन्डिंग और एक मजबूत रिश्ता सा बंध जाता है। ऐसे ज़्यादातर मामलों में अट्रैक्शन और प्यार को देखा गया है लेकिन ये बस मौसमी प्यार मतलब कुछ दिनों का प्यार होता है जिसे बाद में बस अफवाहों का नाम दे दिया जाता है।

    आपने अक्सर रियलिटी शोज़ में कॉन्टेस्टेंट के बीच लिंकअप की खबरे सुनी होंगी। कई बार ये लिंकअप्स की खबरे सिर्फ अफवाहें नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ सेलेब रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ में। यहाँ लिंकअप्स की खबरे कॉन्टेस्टेंट के बीच नहीं बल्कि शो के कोरियोग्राफर और उनके पार्टनर के बीच उड़ी। इन खबरों के वजह से कई शादियाँ भी टूटी।

    करण सिंह ग्रोवर और निकोल अल्वरेज़

    टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर और उनकी कोरियोग्राफर निकोल अल्वरेज़ के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियाँ बटोरी। इन दोनों की मुलाकात झलक के दौरान हुई थी। उस समय करण एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी के बंधन में बंधे हुए थे उसके बावजूद भी वो ज़्यादातर टाइम निकोल के साथ बिताते थे और दोनों ही एक दूसरे का साथ एन्जॉय करते थे। करण और श्रद्धा के डाइवोर्स की ये सबसे बड़ी वजह रही। उसके बाद करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की और फिर उनसे तलाक के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी की।

    पूजा बेदी हनीफ हिलाल

    एक्ट्रेस पूजा बेदी और उनेक कोरियोग्राफर हनीफ के बीच का रिश्ता कोई अफवाह नहीं थी। दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया था। ये जोड़ी न सिर्फ ‘झलक दिखलाजा’ में नज़र आई बल्कि इसके बाद दोनों ‘नच बलिये’ में बतौर पार्टनर नज़र आये थे। लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। हनीफ के लिए पूजा ने कहा था कि वो उनके साथ को बहुत एन्जॉय करती थीं। उनके बच्चे हनीफ को याद करते हैं।

    याना गुप्ता और सलमान युसूफ खान

    डांसर और कोरियोग्राफर सलमान और याना की जोड़ी ‘झलक’ के मंच की सबसे दमदार जोड़ी मानी जाती थी। दोनों की केमेस्ट्री बहुत स्ट्रोंग थी। दोनों को अक्सर पार्टीज़ में हाथ में हाथ पकड़े देखा जाता था। शो के बाद भी दोनों लम्बे समय तक साथ रहे। लेकिन बाद में याना ने अपने करियर के बारे में सोचते हुए इस रिश्ते को यही खत्म कलर दिया।

    पारुल चौहान और दीपक सिंह

    पॉपुलर सीरियल ‘बिदाई’ में नज़र आने वाली पारुल का नाम भी उनके कोरियोग्राफर दीपक के साथ जोड़ा गया था। लेकिन परूँ इन सभी खबरों को झूठ बताया था। उनके मुताबिक दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।

    ईशा शरवानी और सलमान युसूफ खान

    याना गुप्ता को डेट करने के बाद खबरे थी की सलमान पॉपुलर ईशा को भी डेट कर रहे हैं। शो के दौरान भी दोनों को एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते देखा गया था। और ठीक उसी वक़्त ईशा भी अपने रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं। ऐसे में चारों तरफ ये खबरे थी कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    पारुल चौहान और निशांत भट्ट

    कोरियोग्राफर दीपक के बाद पारुल का नामक झलक के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शुक्ला के कोरियोग्राफर रहे निशांत भट्ट के साथ भी जुड़ा। हालाँकि पारुल ने सामने आ कर इन दोनों खबरों को झूठा बताया था। लेकिन इस बारे में निशांत ने कुछ और ही कहा था। निशांत ने कहा कि मैं और पारुल साथ में हैंगआउट करते हैं। और एक दूसरे की कम्पनी को पसंद करते हैं।

    लोरेन और पुनीत पाठक

    पुनीत और लोरेन के अफेयर को लेकर कोई भी खबर अफवाह नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लम्बे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। दोनों फिल्म ‘ABCD’ और ‘ABCD 2’ में नज़र आ चुके हैं।