इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    एक्ट्रेस हिना खान टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। हिना ने 8 साल तक स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा कर देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई। देश की ऑडियंस ने उन्हें हमेशा अक्षरा के उस किरदार में देखा, जहां वो एक आदर्श बहु, बेटी, बीवी और माँ थी। वो सीरियल में हमेशा शांत और पॉजिटिव किरदार में नज़र आई। जिसके लिए लोग उन्हें पसंद करते थे। लेकिन कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में आने के बाद उनकी ये छवि बदल गई।

    इसमें कोई शक नहीं कि ‘बिग बॉस’ में एंट्री लेने के बाद हिना की फैन फॉलोविंग में काफी कमी आई। हिना को शांत और सरल स्वाभाव का समझने वालों ने बिग बॉस में अक्षरा को नहीं बल्कि असली हिना को देखा। शो के दौरान हिना सुर्ख़ियों में तो रही लेकिन गलत कारणों से। यहां तक की टीवी इंडस्ट्री के उनके अपने साथियों ने खुल कर हिना के तरीके और खेल के लिए अपनाये गए उनके रवैये को गलत बताया। शायद यही वजह रही कि इतना पॉपुलर होने के बाद भी वो बिग बॉस की विनर नहीं बन पाई।

    इन 5 वजहों से नहीं बनी हिना खान शो की विनर –

    साथी कंटेस्टेंट के साथ गलत व्यवहार

    वैसे तो बिग बॉस का दूसरा नाम ही विवाद है। इसी वजह से ये शो चलता है। लेकिन यही खेल खेलने का तरीका भी है कि आप अब तक अपने आप और गुस्से पर संयम रख सकते हो। शो के दौरान ऐसा बहुत बार हुआ जब कंटेस्टेंट अपना आपा खो बैठे और साथी कंटेस्टेंट के साथ लड़ पड़े। लेकिन उसमें हिना खान सबसे ऊपर रही। उन्होंने शिल्पा को ‘गंवार’, ‘मोटी भैंस’ कहकर बुलाया था। ‘मेरी तरह बन कर दिखाओ शिल्पा शिंदे’ इतने बुरे व्यवहार के बाद हिना काफी ट्रोल हुई और उनकी खूब आलोचना हुई।

    डबल फेस नेचर (दोमुंहा )

    हिना खान अक्सर बातें बोल कर भूल जाती थी। एक बार जब बेनाफ्षा को साफ-सफाई के मामले में सबसे गन्दा बताया गया था। तब हिना ने ही सबसे पहले बेन का साथ दिया था और कहा था कि ऐसे कोई किसी के बारे में नहीं बोल सकता। उसके बाद वो खुद शिल्पा और अर्शी को अनहायजिन बोलती दिखी। उन्होंने शिल्पा पर गंदे तरीके से खाना बनाने का आरोप लगाया।

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    इंडस्ट्री के बाकी एक्टर्स पर गलत कमेंट

    हिना शो के दौरान कई बार अपने आप को बेस्ट और साथी टीवी इंडस्ट्री के बाकि कलाकारों को अपने से नीचे का स्टार भी बता चुकी हैं। उन्होंने संजीदा शेख, साक्षी तंवर के लुक्स को लेकर कमेंट किया था। साउथ एक्ट्रेसेज़ और और गौहर खान की फैन फॉलोविंग पर भी कमेंट किया था। जिसके बाद इनकी खूब आलोचना हुई।

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    मतलबी हिना खान

    हिना खान पूरे सीजन में बस अकेले ही खेलती नज़र आई। उनके दोस्त तो बने लेकिन वो उन्हें सिर्फ अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करती रही। हिना ने जरूरत के वक़्त अपने खास दोस्तों का साथ छोड़ कर खेल पर ध्यान दिया।

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    सहानुभूति के लिए रोना

    हिना को शो की सबसे बड़ी रोतुडू कंटेस्टेंट कहा गया था। क्योंकि वो अक्सर बिना बात के रोटी थी। ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए बिना बात के रोना हिना पर भारी पड़ गया। हिना की ये एक्टिंग सब समझ चुके थे। 

    इन 6 कारणों से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान हमारे दिल से उतर गयी है

    गर्ल पॉवर का ढोंग

    हिना खान वैसे तो पूरे सीजन के दौरान गर्ल पॉवर का झंडा लहराती दिखी। लेकिन वही वो सदस्य रही जिसने सबसे ज्यादा शो की महिलाओं की बेज्जती की। उन्होंने बंदगी के करेक्टर पर सवाल किये, अर्शी खान शिल्पा पर भी भद्दे कमेंट किये।