अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारे !

    अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारे !

    चाहे आप कुछ भी कहें या पढ़े, 'प्यार अंधा होता है' ये बात दुनिया में सबसे ज्यादा महत्व रखती है। आप कभी भी इस बात का पहले से निर्णय नहीं ले सकते कि आप किससे प्यार करेंगे और कभी भी इस बात का फैसला नहीं कर सकते कि कब आपको प्यार होगा। हमारी टीवी के स्टार्स के लिए आपके को-स्टार्स के साथ प्यार में पड़ना काफी नार्मल बात है। लेकिन लोगों की नज़रें तब उठती हैं जब इन स्टार्स के ऑन-स्क्रीन रिश्ते परदे के पीछे कुछ और ही बन जाते हैं।

    ज्यादा समय बर्बाद किये बिना आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में, जिन्होंने सीरियल में अपने माता-पिता या सास-ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर को किया डेट।

    अंकित गेरा और मोनिका सिंह

    अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारों ने किया !

    सीरियल प्रतिज्ञा और सपने सुहाने लड़कपन के में अपने काम से पहचान बनाने वाले एक्टर अंकित गेरा को तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल 'प्रतिज्ञा' में अंकित की माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका सिंह के साथ अंकित रिश्ते में थे? जी हां, और इस रिश्ते के बारे में इंडस्ट्री में सबको पता भी था। अंकित ने इसके बाद एक्ट्रेस अदा खान और रूपल त्यागी को भी डेट किया था।

    राम कपूर और ईवा ग्रोवर

    अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारों ने किया !

    एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर की सौतेली माँ का किरदार निभाया था ये तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ईवा और राम एक समय पर एक-दूसरे के साथ रिश्ते में भी रह चुके हैं? इनके साथ होने की अफवाह मीडिया में खूब फैली थी।

    सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल

    अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारों ने किया !

    एक समय पर सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल के रिश्तों को लेकर भी इंडस्ट्री के गलियारों में खूब अफवाह थी। सीरियल 'बालिका वधु' में स्मिता, सिद्धार्थ की सास बनी थीं। इन दोनों के दुबई में साथ छुट्टी मनाने की भी खबरें आई थीं। हालांकि इन दोनों ने अफेयर की अफवाहों को ख़ारिज कर दिया था।

    अलोक नाथ और नीना गुप्ता

    अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये 5 सितारों ने किया !

    हमें पता है कि अलोक नाथ को रोमांटिक लाइट में देखना सभी के लिए बेहद मुश्किल है। लेकिन अलोक भी एक समय पर जवान लड़के थे, जिनके लड़कियों के साथ अफेयर हुआ करते थे। यहां तक कि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अलोक नाथ और एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक समय पर रिश्ते में रह चुके हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि नीना ने दूरदर्शन के सीरियल 'बुनियाद' में अलोक की बहु का किरदार निभाया था।