ज़िन्दगी चैनल के ये 10 पाकिस्तानी शो हम सभी को बेहद याद आते हैं !

    ज़िन्दगी चैनल के ये 10 पाकिस्तानी शो हम सभी को बेहद याद आते हैं !

    ज़िन्दगी चैनल ज़ी मीडिया द्वारा चलाया गया पहला हिंदी-उर्दू भाषा के शो वाला चैनल है। इस चैनल पर कई पाकिस्तानी शो लाये गए, जिनके ज़रिये भारत और पाकिस्तान  को जोड़ने की कोशिश की गयी थी। भारत में इन पाकिस्तानी शोज़ के आने के बाद हमारे देश के लोगों के पाकिस्तान को देखने के नज़रिये में काफी तब्दीली आयी है। हम बॉर्डर के उसपर रह रहे लोगों से खुद को जोड़कर देखने लगे हैं। उनकी ज़िंदगी के संघर्ष, उनकी खुशियाँ और उनके रिश्ते सब हमें अपने से लगने लगे हैं। ये सभी शो इतने बेहतरीन है कि हमें अपने डेली सोप से ज़्यादा पसंद हैं। लेकिन अब ये शो हमें देखने को नहीं मिलेंगे। ज़ी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के ऐलान के बाद ज़िन्दगी चैनल पर आने वाले सभी पाकिस्तानी शोज़ को हटाया जा रहा है। खबर है कि 3 अक्टूबर से कोई भी पाकिस्तानी शो इस चैनल पर टेलीकास्ट नहीं होगा। ये फैसला उरी में हुए हमले को मद्देनज़र रखकर लिया गया है।

    हमें इन शोज़ के बंद होने का बेहद दुःख है और हम सभी को सभी पकिस्तान शो बहुत याद आने वाले हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं उन 10 पाकिस्तानी शोज़ की लिस्ट जिन्हें भारत में सबसे ज़्यादा लोकप्रियता मिली और जिन्हें शायद आप सबसे ज़्यादा याद करेंगे।

    1. ज़िंदगी गुलज़ार है

    ज़िन्दगी चैनल पर आने वाला सबसे पहला शो था 'ज़िंदगी गुलज़ार है'। इस शो को सबसे ज़्यादा प्यार मिला। लोगों को ये शो इतना पसंद आया कि दर्शकों की डिमांड पर इस दोबारा टेलीकास्ट किया गया था।

    2. काश मैं तेरी बेटी ना होती

    एक लड़की की ज़िंदगी पर आधारित ये शो सभी के दिल में अपनी जगह बनाने वाला दूसरा शो था। हम सभी ने 'पगली बाजी' की ज़िंदगी से जुड़े मुश्किलात को बेहद गहराई से महसूस किया और शो के खत्म होने पर उसकी ख़ुशी के लिए खुश भी हुए।

    3. मात

    'मात' दो बहनों समन और ऐमन पर आधारित शो था। ये दोनों व्यवहार और सोच के मामले में एक-दूसरे से काफी अलग थी। इनकी कहानी के ज़रिये हमें दो अलग स्वभाव के लोगों की ज़िंदगी से जुड़े संघर्षों के बारे में पता चला। ऐमन की अच्छाई ने हमें ज़िंदगी की कुच एहम बातें सिखायीं और समन ने सिखाया कि इंसान को जो मिलता है वो ही उसके लिए अच्छा होता है उसे छोड़ के जाने से कुछ अच्छा नहीं होता

    4. हमसफ़र

    हमारे और आपके सभी के पंसदीदा फवाद खान ने अपने इस शो ने हमारे दिलों में बेइन्तहाँ मोहब्बत भर दी। आज भी हमसफर का नाम सुनते ही हमारे चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। माहिर और फवाद की जोड़ी ने लाखों दिलों को लूटा।

    5. कुछ प्यार का पागलपन था

    फवाद का शो जिसमें उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की थी।

    6. कही अनकही

    एक ड्राइवर की बेटी और अमीर लड़के की कहानी, जिसमें हमने देखा कि प्यार किसी की अमीरी गरीबी नहीं देखता। अगर प्यार सच हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता।

    7. ऑन ज़ारा

    ज़िंदगी चैनल का पहला कॉमेडी शो 'ऑन ज़ारा' पहले ही दिन से सभी दर्शकों का पसंदीदा बन गया था। ज़ारा की शरारतें और ऑन की बेवकूफियों ने हमें खूब हँसाया।

    8. धूप छाँव

    शादी के बाद एक लड़की की ज़िंदगी में आने वाले बदलावों की इस कहानी ने दर्शकों को बेहद गहराई से छुआ। इसमें दुर्र-ए-शहवार शादी की मुश्किलों से गुज़रने के बाद अपने अनुभव से एक और शादी को टूटने से बचा लिया था। उन्होंने हमें सिखाया कि ज़िंदगी के मुश्किल सफर पर छोटे-छोटे समझौते करने पड़ते हैं।

    9. वक़्त ने किया क्या हसीं सितम

    हम भारत और पाकिस्तान के बँटवारे के बारे में हमेशा एक ही राय लेकर जीते आ रहे थे। लेकिन इस शो में बानो की कहानी ने हमें सरहद के उस पर के लोगों के संघर्षों के बारे में बताया और हमें एक होने का एहसास दिलाया।

    10. मेरे कातिल मेरे दिलदार

    हमें ये शो माहम के नाम से याद है। मेहविश हयात ने इस शो में धमाकेदार एक्टिंग की थी। इस शो की कहानी बेहद कमाल थी और उसने हमारे दिल जीत लिए थे।  


    ज़िंदगी चैनल के सभी शोज़ ने हमें ज़िंदगी से जुड़ी हर बात के बारे में कुछ न कुछ सिखाया है और हम इसे बेहद मिस करने वाले हैं।