प्रत्युषा बैनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने दुनिया की चोरी से रचाई शादी !

    प्रत्युषा बैनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने दुनिया की चोरी से रचाई शादी !

    टीवी एक्टर और प्रत्युषा बैनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद राहुल और सलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी है। दोनों ने लिखा है –‘इस शुभ दिन हम दोनों जिन्दगी भर के लिए साथ आ गए हैं। इस नए सफ़र के लिए आशीर्वाद दें।’ 

    बता दें, राहुल और सलोनी साल 2011 से 2015 तक साथ थे। लेकिन ब्रेअकप के बाद राहुल ने प्रत्युषा को डेट करना शुरू कर दिया। प्रत्युषा के बाद राहुल वापस सलोनी के पास चले गए और उन्होंने उनसे शादी कर ली है।

    बता दें, प्रत्युषा के सुसाइड के पीछे राहुल का ही हाथ ही माना गया था। दोनों मुंबई के एक फ़्लैट में लिव-इन में रह रहे थे। बाद में दोनों के बीच रिश्ता ख़राब हुआ और प्रत्युषा ने हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दी। इसके बाद राहुल की एक्स गर्लफ्रेंड सलोनी ने उन्हें सपोर्ट किया। और आज दोनों शादीशुदा हैं।