इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    आपको स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो नव्या तो याद ही होगा। जहाँ नव्या यानी सौम्या सेठ और अनंत मतलब शाहीर शेख की प्यारी सी प्रेम कहानी दिखाई गई थी। ये सीरियल उस वक़्त का सबसे पॉपुलर शो था और उसकी बड़ी वजह थी शाहीर शेख और सौम्या टंडन की जोड़ी। दोनों की केमिस्ट्री इतनी बेमिसाल थी कि ऑडियंस सीरियल की कहानी की वजह से नहीं बल्कि इन दोनों को साथ देखने के लिए शो देखती थी। खासकर शाहीर के लिए। साथ ही वो ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के’ में लीड किरदार निभाने वाले हैं. इस शो में उनके साथ रिया शर्मा नज़र आयेंगी. अब लड़कियों के बीच पहले से पॉपुलर शाहीर इस नए शो और नई जोड़ीदार के साथ क्या कमाल करने वाले हैं ये तो वक़्त ही बताएगा

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    वैसे नव्या से पहले शाहीर कुछ टीवी शोज़ में नज़र आ चुके थे। लेकिन नव्या ने उन्हें के अलग ही पहचान दिलाई। जिसके बाद आज शाहीर आज टीवी के सबसे पॉपुलर स्टार हैं। इनके करियर ग्राफ की बात की जाये तो अब तक के निभाए उनके सभी रोल में ये किरदार कुछ ज्यादा दमदार थे-

    कुछ रंग प्यार के ऐसे भी

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    सोनी टीवी का सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ टीवी का सबसे पॉपुलर शो रहा है। शाहीर शेख को देव दीक्षित के करैक्टर में लोगों ने खूब पसंद किया। एरिका फर्नांडिस के साथ उनकी जोड़ी शानदार थी। इस सीरियल में शाहीर ने अपने करियर की बेस्ट परफॉरमेंस दी थी। देव दीक्षित के बिसनेस टायकून कैसे अपनी माँ और प्यार के बीच के रिश्ते को ठीक करता है। यही सीरियल की कहानी थी।

    अर्जुन-महाभारत

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    वैसे तो एक ही महाभारत बनी है। बीआर चोपड़ा की महाभारत। उसके बाद जितनी भी कोशिश की गई सब नाकाम रही। लेकिन साल 2014 सिद्धार्थ कुमार तिवारी की महाभारत ने टीवी पर वही कमाल कर दिया जो कभी बीआर चोपड़ा ने किया था। इस शो में शाहीर शेख ने सबसे महत्वपूर्ण अर्जुन का किरदार निभाया था। और एक बार फिर साबित कर दिया था कि वो न सिर्फ देखने में अच्छे हैं बल्कि एक्टिंग भी धांसू करते हैं। इस अर्जुन ने सभी लड़कियों जैसे जादू कर दिया था।

    नव्या

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    शाहीर के करियर को उड़ान देने वाला सीरियल उनके करियर बेहतरीन शो था। अनंत के किरदार में नज़र आये शाहीर ने एक ऐसा किरदार निभाया था जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों में बंधा हुआ है। इस सीरियल के बाद ये बिलकुल वैसे ही चमके थे जैसे इश्क विश्क फिल्म के बाद शाहिद कपूर। इस सीरियल में उनकी परफॉरमेंस दमदार थी। जिसके बाद इंडस्ट्री में इन्हें नई पहचान मिली। साथ ही फीमेल फैन फॉलोविंग में इतनी तेजी आई जैसे टीवी को उनका सलमान खान मिल गया हो।

    दास्तान-ए-मोहब्बत

    इन टीवी शो में अपनी परफॉरमेंसेज़ से शाहीर शेख ने जीता दर्शकों का दिल !

    कलर्स चैनल का शो दास्तान-ए-मोहब्बत हिंदी फिल्म मुग़ल-ए-आज़म के अनारकली और सलीम की प्रेम कहानी पर आधारित था। टीवी सीरियल में एक यंग रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाने वाले शाहीर इस शो में सलीम बने थे। बड़े बड़े डायलॉग्स, दमदार अदाकारी और सोनारिका भदौरिया के साथ उनकी जोड़ी सब कमाल था। इतने ग्रैंड लेवल पर बना ये शो एक्टर्स की परफॉरमेंस के हिसाब से तो अच्छा था। लेकिन ज्यादा चल नहीं पाया। और टीआरपी न मिलने के कारण मेकर्स को ये शो बंद करना पड़ा।