इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    टीवी के शोज़ हमारे जीवन का बड़ा हिस्सा होते हैं और इनमें काम करने कलाकार हमारे घर में रहने वाले लोगों समान हो जाते हैं। किसी भी शो के बंद होने या स्टार के शो को छोड़ जाने पर दर्शकों को उतना ही दुःख होता है, जितना कि हमारे किसी अपने के दूर जाने पर होता है। लेकिन एक इंसान की ज़िन्दगी कि ही तरह हमारी भारतीय टीवी इंडस्ट्री में शो का बंद होना आम बात है। पिछले साल बहुत से पॉपुलर टीवी शोज़ बंद हुए है और इसका कारण चैनल्स का नया कंटेंट लाना और बेहतर शोज़ बनाना है।

    अभी भी स्टार प्लस चैनल के कुछ शोज़ के इस साल बंद होने की खबर आयी है। आइये आपको बट्टे हैं कौन से हैं ये शोज़ -

    इश्कबाज़

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    टीवी के सबसे पॉपुलर शो इश्कबाज़ के बारे में भी अफवाह है कि जल्द बंद हो सकता है। तीन भाई शिवाय, रूद्र और ओमकार की कहानी ने सभी को अपना दीवाना बनाया और इसीलिए इसका स्पिनऑफ़ दिल बोले ओबेरॉय भी आया। हालांकि वो शो जल्द ही बंद भी हो गया। हालांकि 'इश्कबाज़' के बंद होने के बारे में इस शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वे अभी तक 5 बार अपने शो के बंद होने की ख़बरें सुन चुकी हैं। ये खबरें हर छः महीने में आती हैं।

    नामकरण

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    महेश भट्ट द्वारा निर्देशित सीरियल नामकरण बॉलीवुड फिल्म 'ज़ख्म' से प्रेरित है। ये शो सितम्बर 2016 में शुरू हुआ था, जिसमें 10 साल की बच्ची अवनि को दिखाया गया था, जो आयशा और आशीष मेहता की बेटी है। इस सीरियल में 15 साल का लीप लिया गया और दर्शकों को अदिति और राठौड़ की लव स्टोरी देखने को मिली। लेकिन अब खबर है कि इस शो की टीआरपी के खराब होने के कारण ये शो जून के महीने तक बंद हो सकता है।

    इक्यावन

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    प्राची तेहलान और नामिष तनेजा जैसे स्टार्स के साथ ये शो 13 नवम्बर 2017 को शुरू हुआ है। ये शो अभी तक टीआरपी की रेस में कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाया है। खबर है कि इस शो के भी बंद होने के काफी आसार है। इस शो की कहानी एक टॉमबोयिश लड़की सुशील के बारे में जो पारेख फैमिली की 51वीं संतान है। सुशील की माँ के अलावा उसके घर की सारी महिलाएं कार एक्सीडेंट में मर गयी थी और सुशील की माँ की उसके जन्म के समय मौत हो गयी। इसीलिए उसने अपने घर के आदमियों का तौर तरीके अपना लिये।

    दिल संभल जा ज़रा

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    ये शो अक्टूबर 2017 को लॉन्च हुआ था और उसमें बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और टीवी एक्ट्रेस स्मृति कालरा लीड रोल में हैं। ये कहानी एक ऐसे कपल के बारे में है, जिनकी उम्र में 20 साल का गैप है। इस ही शो ज़रिये संजय कपूर ने अपना टीवी डेब्यू किया है। अच्छा कंटेंट होने के बावजूद ये शो टीआरपी चार्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया। इसलिए ये शो भी अगले महीने बंद हो सकता है।

    मेरी दुर्गा

    इस साल बंद हो सकते हैं टीवी के ये पॉपुलर शोज़?

    26 जनवरी 2017 को लॉन्च हुआ ये शो भी टीआरपी की रेस में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। दुर्गा नामक लड़की की ये कहानी एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाती है। फ़िलहाल इस शो में दुर्गा अपने प्रोफेशनल रनर बनने के सपने को पूरा करने की कोशिश में लगी है। हो सकता है कि ये शो भी इस साल जून के महीने में बंद हो जाये।