टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अब इस शो से कर रही हैं वेब पर अपना डेब्यू !

    टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अब इस शो से कर रही हैं वेब पर अपना डेब्यू !

    टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। दिव्यंका एकता कपूर के वेब चैनल ALT बालाजी पर एक कुकिंग शो लेकर आने वाली हैं। उसकी पहली झलक हमें खुद दिव्यंका और एकता ने अपने इन्स्टाग्राम के पोस्ट के जरिये थी। एकता और दिव्यंका दोनों ने ही एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दिव्यंका शेफ बनी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लग रहा है कि सीरियल में हमें एंटरटेन करने के बाद अब दिव्यंका हमें खाना बनाना सिखाएंगी।

    टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अब इस शो से कर रही हैं वेब पर अपना डेब्यू !

    इस पोस्ट की खास बात ये हैं कि एकता और दिव्यंका दोनों ने ही इस वेब सीरीज का नाम नहीं बताया है। बल्कि अपने फैन्स को हिंट दी है कि वो इस नए शो का नाम का अनुमान लगाये। नाम के शुरुआती अक्षर हैं क, ल, अ, च, म। इन शब्दों से शुरू होता है दिव्यंका के इस नए शो का नाम।

     वैसे दिव्यंका इन दिनों सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता के किरदार में नज़र आ रही हैं। उनके और रमण की केमिस्ट्री को ऑडियंस खूब पसंद करती है। ऐसे में दिव्यंका को इस नए अवतार में देखना मज़ेदार होगा।