इन टीवी कलाकारों और उनके पार्टनर की उम्र का अंतर आपको हैरान कर देगा !

    इन टीवी कलाकारों और उनके पार्टनर की उम्र का अंतर आपको हैरान कर देगा !

    ये सही कहा गया है कि प्यार उम्र, रंग, वजन नहीं देखता ये सिर्फ दिल देखता है। वैसे भी कहा गया है प्यार की कोई उम्र नहीं होती क्योंकि ये तो सिर्फ दिल से होता है। इसी तरह टीवी के कुछ हॉट एंड हैण्डसम हंक ने उम्र न देखकर आम लोगों से भी शादी की। इन कपल्स ने सारे बंधन भुला के एक दूसरे से शादी की। एक रूढ़ीवादी सोच से आगे बढ़कर इन्होंने जमाने की चिंता न करते हुए इस रिश्ते को अपनाया -

    अनस राशिद और हिना इकबाल 

    सीरियल 'दिया और बाती' के सूरज यानी अनस इसी साल सितम्बर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनस जहां 36 साल के हैं वहीं हिना 24 साल की हैं। इस तरह दोनों की उम्र में काफी अंतर है लेकिन प्यार ज्यादा है। ये शादी दोनों के घरवालों की सहमति से हो रही है। हिना एक कॉर्पोरेट प्रोफेसनल हैं जो चंडीगढ़ में रहती हैं।  

    निकेतन धीर और कृतिका सेंगर 

    कृतिका ने साल 2007 में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2004 में साउथ इंडियन एक्टर निकेतन धीर से शादी की, जो पंकज धीर के बेटे हैं। निकेतन जहाँ 37 साल के हैं वहीं कृतिका 30 साल की हैं। निकेतन इसके अलावा कुछ एक टीवी शोज़ में भी नज़र आये जिसमें  लेटेस्ट 'नागार्जुन -एक योद्धा' है।  

    कीर्ति गायकवाड़ और शरद केलकर

    सीरियल 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस कीर्ति भी अपने पति से 7 साल छोटी हैं। कीर्ति जहाँ 33 साल की हैं वहीं उनके पति शरद 40 साल के हैं। सीरियल 'सिन्दूर तेरे नाम का' और 'सात फेरे' में दोनों साथ नज़र आये थे। इसके बात दोनों ने सीरियल 'सात फेरे' भी साथ किया जिसके बाद ये एक दूसरे के प्यार में पड़ गये। 

    संजीव सेठ और लता सभरवाल 

    टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल जिन्हें हम पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की माँ के किरदार में देखते हैं ने अपने ऑनस्क्रीन हस्बैंड से ही शादी की है। लता ने संजीव से साल 2010 में शादी की थी। संजीव जहां 55 साल के हैं वही लता सिर्फ 41 साल की हैं। दोनों के बीच 14 साल का अंतर है लेकिन दर्शकों ने इनकी केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया। 

    डिम्पी गांगुली और राहुल महाजन 

    डिम्पी को रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे' से फेम मिला जिसमें वो शो जीती और उनकी शादी राहुल महाजन से हुई। उन्होंने कांटेस्ट के जरिये 10 साल बड़े राहुल का दिल जीता। जी हां डिम्पी जहां 31 साल की हैं वहीं राहुल 41 साल के हैं। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी और डिम्पी ने बिज़नेसमेन रोहित रॉय से शादी कर ली। 

    कबीर बेदी और परवीन दुसांज 

    कबीर बेदी जिन्होंने तीन बार शादी की उन्होंने साल 2016 में अपनी करीबी दोस्त परवीन से शादी कर ली। कबीर बेदी जहां 71 साल के हैं वहीं परवीन 43 साल की हैं। दोनों में 30 साल का अंतर है और परवीन तो कबीर की बेटी पूजा बेदी से भी भी काफी छोटी हैं।