इसलिए बीच शो में ही बदल दिए गए टीवी रियलिटी शो के ये जज !

    इसलिए बीच शो में ही बदल दिए गए टीवी रियलिटी शो के ये जज !

    टीवी रियलिटी शो हमारे एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया है। इन्हीं शोज़ के जरिये हम देशभर में छुपे टैलेंट को पहचान पाते हैं। शो के यही कंटेस्टेंट शो को आगे बढ़ाते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट के साथ उतने ही जरुरी होते हैं शो के जजेस। ज़्यादातर रियलिटी शो को हमारे बॉलीवुड सेलेब्स जज करते दिखाए गए हैं। बॉलीवुड करियर चले या न चले लेकिन ये सेलेब्स शो पर जज जरुर बने दिखते हैं। वैसे इन्हीं जजेस से शो की रौनक और टीआरपी बढ़ती है।

    जब कोई सेलेब्स किसी भी शो का जज बनता है तो उसे पूरा सीजन जज की कुर्सी और उससे जुड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। लेकिन हमारे कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्हें कुछ खास कारणों के चलते शो बीच में ही छोड़ना पड़ा और उनकी जगह किसी नए जज को लाया गया। 

    द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज

    कुछ समय पहले आये शो ‘लाफ्टर चैलेंज 5’ में अक्षय कुमार के साथ तीन नए जजेस को देखा गया था। जिसमें अपनी अलग कॉमेडी के लिए जाने गए ज़ाकिर खान, मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल जज बने नज़र आये। लेकिन कुछ एपिसोड्स के बाद इन तीनों जजेस को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनकी जगह साजिद खान और श्रेयस तलपडे को नया जज लाया गया। बताया गया शो की टीआरपी को देखते हुए ये फैसला लिया गया। हालांकि इस खबर ने खूब सुर्खियाँ बटोरी। यहां तक की शो के एक एपिसोड में मल्लिका और अक्षय के बीच भी कमेंट हुआ था जिसे लेजर भी बड़ा विवाद हुआ।

    पापोन

    एंड टीवी के पॉपुलर शो ‘द वॉयस’ उस समय सुर्ख़ियों में आया जब शो के जज पापोन पर शो की एक बाल कंटेस्टेंट को किस करने का आरोप लगा था। देशभर में इस बात को लेकर खूब हंगामा हुआ। इस बड़े विवाद के बाद पापोन को शो बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा। हालांकि इनकी जगह कोई नया जज नहीं लाया गया।

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा अब फिल्मों में कम और रियलिटी शो में जज बनी ज्यादा दिखती हैं। कुछ समय पहले उन्हें सेलेब रियलिटी शो ‘नच बलिये’ पर भी देखा गया था। लेकिन कुछ समय बाद सोनाक्षी को शो से रिप्लेस कर मलाइका अरोरा को नया जज बनाया गया। ये बदल्वाव उसी समय किया गया जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म को प्रोमोट करने शो पर आने वाले थे।

    चित्रागंदा सिंह

    हाल में एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह को जी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस लिल चैम्प’ में नज़र आई थी। शो पर उन्हें कुछ खूब पसंद भी किया जा रहा था। लेकिन कुछ समय बाद चित्रगंदा की जगह कोरियोग्राफर फराह खान ने ले ली। बताया गया किसी फिल्म की शूटिंग के चलते शो बीच में ही छोड़ना पडा। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि उनके शो छोड़ने की यही वजह थी या कोई और।

    डैना एलेक्सा

    एंड टीवी के पॉपुलर डांस शो ‘हाई फीवर’ में कुछ समय पहले तक इंटरनेशनल कोरियोग्राफर डैना एलेक्सा नज़र आ रही थी। लेकिन कुछ समय बाद उनकी जगह ईशा गुप्ता को नए जज के रूप में देखा गया। लेकिन ये बात समझ नहीं आई कि जज डैना एलेक्सा ने ये शो क्यों छोड़ा।