तस्वीरें: 'कुमकुम भाग्य' के 1000 एपिसोड पूरे होने की ख़ुशी में पार्टी करते दिखे टीवी के ये स्टार्स !
ज़ी टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस बड़ी ख़ुशी को मनाने के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें इस सीरियल की कास्ट के अलावा एकता कपूर के कुछ करीबी दोस्त नज़र आये।
बीती रात हुई इस पार्टी में टीवी की बहुएं एक अलग अवतार में नज़र आई। जिनसे नज़र हट ही नहीं रही थी। यहां एकता कपूर के अलावा ‘कुमकुम भाग्य’ की लीड एक्ट्रेस सृति झा, शब्बीर अहलुवालिया, लीना जुमानी, शिखा सिंह नज़र आई। वहीं उनकी फेवरेट दिव्यंका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी और करण पटेल भी पार्टी की शान बने। आप को बता दें, ‘कुमकुम भाग्य’ लम्बे समय से टॉप 5 शोज़ में बना हुआ है। ये दर्शकों का सबसे फेवरेट शो है।
टीवी जगत के इन सितारों ने की शिरकत -
Updated: December 18, 2017 08:42 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News