2019 की शुरुआत में ही बंद हो रहे हैं टीवी के ये पॉपुलर 5 शो !
इन दिनों टीवी पर सास-बहु से हटकर कहानी वाले टीवी शो ट्रेंड में बने हुए हैं। आज की ऑडियंस को इस तरह के नए कांसेप्ट और कहानी वाले शो अच्छे लगते हैं। इसलिए अब मेकर्स लीग से हटकर और ऑडियंस की पसंद अनुसार ही टीवी शो बना रहे हैं। ये एक बड़ा परिवर्तन है। लम्बी कहानी और लम्बे एपिसोड अब दर्शकों को अच्छे नहीं लगते। वो छोटी कहानी को क्रिस्पी तरीके से देखना चाहते हैं। इसलिए तो कॉमेडी ड्रामा शोज़ आज के व्यूअर की सबसे पहली पसंद है। लेकिन इसी के साथ ऑडियंस अपनी पसंद के साथ कोई खास एक्सपेरिमेंट नहीं चाहती। इसलिए तो हाल फ़िलहाल में बने नए शोज़ को इतनी जल्दी बंद होना पड़ रहा है।
तो आने वाले वक़्त में आपके फेवरेट शो जल्द ही बंद होने वाले हैं-
1. नागिन 3
कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 3 बंद होने जा रहा है। ये खबर सुनने के बाद इस शो के फैन्स को झटका जरुर लग सकता है। लेकिन खबर फ़िलहाल पक्की बताई जा रही है। खबरों की माने तो 12 फ़रवरी को इस नागिन 3 की शूटिंग का आखिरी दिन है। मतलब फ़रवरी के अंत तक ये शो ऑफ एयर हो जायेगा। इसके बंद होने की कोई खास वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
2. दास्तान-ए-मोहब्बत
अभी कुछ महीने पहले ही कलर्स टीवी पर शाहीर शेख और सोनारिका भदौरिया का नया शो ‘दास्तान-ए-मोहब्बत’ बड़े ही जोर-शोर से शुरू किया गया था। ये सीरियल हिंदी फिल्म मुगल-ए-आज़म पर आधारित था। जहाँ एक बार फिर अनारकली और सलीम की प्रेम कहानी को मॉडर्न तरीके से दिखाया गया था। लेकिन अब खबरे आ रही हैं कि ये सीरियल जल्द ही बंद होने वाला है।
3. कानपुर वाले खुराना
सुनील ग्रोवर एक बार फिर टीवी पर लौटे थे ‘कानपूर वाले खुरानाज़’ नाम के नए कॉमेडी शो को लेकर। इस शो से न सिर्फ ऑडियंस को बल्कि खुद सुनील ग्रोवर को काफी उम्मीदें थी। इस नए शो की कहानी सुनील ग्रोवर और उनकी 6 सालियों के बीच की थी। इसी टीवी शो से एक्टर कुनाल खेमू टीवी पर अपना डेब्यू किया था। अब ये प्रोग्राम जल्द बंद होने वाला है।
4. तंत्र
जूही परमार और मनीष गोएल स्टारर ये शो भी सिर्फ दो महीनों में बंद होने जा रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है टीआरपी न मिल पाना। वैसे तो इन दिनों सुपरनैचुरल पॉवर वाली ही टीवी शो को पसंद किया जाता रहा है। लेकिन जूही परमार का ये प्रोग्राम फ्लॉप निकला।
5. बीच वाले बापू देख रहा है
अभी कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ ये कॉमेडी शो जल्द बंद होने वाला है। इसके पीछे की वजह भी टीआरपी को मना जा रहा है। खबरों की पाने तो सब टीवी के इस शो को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला।