'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    मोनी रॉय ने अपना एक्टिंग करियर काफी जल्दी शुरू किया था। यहां तक कि मोनी को बड़े परदे पर फिल्म 'रन' के गाने चल में कुछ मिनटों के लिए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। क्यूंकि सास भी कभी बहु थी कि कृष्णा तुलसी से लेकर शिवन्या तक आज मोनी एक लम्बा सफ़र तय कर चुकी हैं। सीरियल नागिन और नागिन 2 ने उन्हें टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक का दर्जा दिलाया।

    और अब मोनी ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। जहां कई एक्टर्स एक इंडस्ट्री से दूसरी में जाने पर स्ट्रगल करते हैं वहीं मोनी का सफ़र देखने में काफी स्मूथ जा रही है। फिलहाल मोनी अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं वहीं उनके पास दो और बड़ी फ़िल्में हैं। आइये आपको बताते हैं मोनी के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में -

    1. गोल्ड

    'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    मोनी डायरेक्टर रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली हैं। आप उन्हें एक बिल्कुल ही अलग अवतार ने देखेंगे। ये फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ होगी।

    2. ब्रह्मास्त्र

    'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    मोनी डायरेक्टर अयन मुखर्जी की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम कर रही हैं। मोनी इस फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाती नज़र आयेंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।

    3. रोमियो अकबर वाल्टर

    'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    एक और बड़ी फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' में मोनी को जॉन अब्राहम के साथ साईन किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग फ़िलहाल शुरू नहीं हुई है।

    4. मेहरुनिशा

    'नागिन' की एक्ट्रेस मोनी रॉय की आने वाली ये 3 फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना देंगी !

    बॉलीवुड के साथ-साथ डिजिटल में भी एंट्री कर रही हैं। मोनी, टीवी क्वीन एकता कपूर की नयी वेब सीरीज मेहरुनिसा में काम करने वाली हैं। इसमें नूर जहां का किरदार निभाएंगी। इस शो में सलीम के रोल के लिए अभी एक्टर को ढूँढा जा रहा है।