सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के का नया प्रोमो देखकर आप भी शाहिर शेख से शादी करना चाहेंगे !

    सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के का नया प्रोमो देखकर आप भी शाहिर शेख से शादी करना चाहेंगे !

    टीवी एक्टर शाहिर शेख जल्द ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिनऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के में नज़र आने वाले हैं। इस सीरियल में शाहिर के साथ सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की एक्ट्रेस रिया शर्मा होंगी। जैसा कि नाम से साफ़ है ये सीरियल रिश्तों और शादी के बारे में है। इस शो में रिया यानी मिष्टी, नायरा की छोटी बहन बनी हैं, जिसकी शादी का फैसला किया गया है। मिष्टी शादी के लिए तो तैयार है लेकिन उसे ये समझ नहीं आ रहा कि एक बार मिलकर ही वो किसी को अपना जीवनसाथी कैसे चुन सकते हैं।

    इस सीरियल के दो नए प्रोमो आये हैं, जिनमें आप सभी को नाचते-गाते और मिष्टी को शादी के लिए मनाते देखेंगे। बॉलीवुड के रैपर बादशाह ने इस सीरियल के लिए गाना गाया है, जिसमें शाहिर शेख, रिया शर्मा को शादी के लिए मनाते नज़र आ रहे हैं। देखिये विडियो यहाँ -

    दूसरे प्रोमो में टीवी की भाबो और अन्य एक्ट्रेसेज, मिष्टी को शादी करने के लिए कह रही हैं। इस विडियो में खुद बादशाह भी हैं! देखिये विडियो यहाँ -

    तो क्या आप इस शो को देखने के लिए तैयार हैं।