जल्द आपकी टीवी पर दस्तक देने वाले हैं ये 7 नए शोज़ !

    जल्द आपकी टीवी पर दस्तक देने वाले हैं ये 7 नए शोज़ !

    टीवी मेकर्स इन दिनों नये कंटेंट और कॉन्सेप्ट के साथ सीरियलों में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। जहाँ कुछ सीरियल कुछ ख़ास नहीं कर पाए वहीं कुछ ऐसे भी है शोज़ हैं जो अलग कहानी के चलते दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। वक़्त के साथ अब टीवी देखने वालों की पसंद में भी बदलाव आ रहा है। लोग पुरानी सास-बहु की कहानी की जगह कुछ नया देखना चाहते हैं। इसलिए अब मेकर्स दर्शकों की बदलती पसंद लो लेकर नए टीवी शो लेकर आ रहे हैं।

    ये हैं आने वाले टीवी शो-

    ओम शांति ओम

    योग गुरु बाबा रामदेव इस ररियलिटी शो के जरिये जल्द ही अपना टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बाबा रामदेव का ये रिएलिटी शो बाकि रियलिटी शो से बहुत अलग होगा। इस शो में कंटेस्टेंट सिर्फ भजन गायेंगे। इस तरह का शो आपने पहले टीवी पर नहीं देखा होगा। इस शो को लाने का मकसद सिर्फ इतना है कि आज की पीढ़ी में थोडा भक्ति भाव जगाया जा सके। ये शो टीवी के नए चैनल 'स्टार भारत' पर दिखाया जायेगा। 'स्टार भारत' चैनल ‘लाइफ ओके’ का बदला हुआ रूप है। इस शो में सोनाक्षी, शेखर रवजिआनी, और सिंगर कनिका कपूर जज की भूमिका में दिखेंगी।

    निमकी मुखिया

    ये नया शो 'स्टार भारत' चैनल’ पर दिखाया जायेगा। इस शो में कई जाने पहचाने चेहरे नज़र आने वाले हैं। इस नए शो में गरिमा विक्रांत, ऋषि खुराना और अभिषेक शर्मा मुख्य किरदार में देखे जा सकते हैं। इस शो का प्रोमो पहले ही बाहर आ चुका है जिसमें निमकी का किरदार बहुत दिलचस्प लग रहा है। ये शो स्टार भारत पर 28 अगस्त से शाम 8:30 बजे दिखाया जायेगा।

    त्यौहार की थाली

    टीवी की दुनिया की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस साक्षी तंवर एक बार फिर टीवी पर वापस लौट रही हैं। साक्षी किसी सीरियल में नहीं बलि अपना नया शो लेकर आ रही हैं। साक्षी ‘त्यौहार की थाली’ नाम के एक शो को होस्ट करने वाली हैं जिसमें वो खाना बनती दिखेंगी। ये शो एपिक चैनल पर जल्द प्रसारित किया जायेगा।

    क्या हाल मिस्टर पंचाल

    ये शो एक कॉमेडी शो होगा। ये सीरियल सास, बेटा और पांच बहुरानियां की अजीब कहानियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। इस शो की सबसे बड़ी खासियत और अलग बात यही है कि ये शो 5 ऐसी बहुओं की कहानी पर आधारित है जो अलग-अलग ख़ासियत वाली हैं। अब इन पांचो बहुओं की कहानी देखने में मज़ा आयेगा। ये शो भी 28 अगस्त से’ स्टार भारत’ पर शाम 8 बजे प्रसारित होगा।

    तू आशिकी

    कलर्स का ये नया शो भी जल्द दस्तक देने वाला है। शो का प्रोमो तो काफी दिलचस्प है। 

    इश्क में मरजावां

    कलर्स का एक और नया शो ‘इश्क में मरजावां’ जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इस शो में अर्जुन बिजलानी मुख्य किरदार में दिखेंगे। इससे पहले हमने अर्जुन को ‘नागिन’ में दमदार किरदार में देखा था।

    लिप्सिंग बैटल

    फराह खान एक बार फिर टीवी पर अपनी वापसी कर रही हैं। वो एक अलग तरह के शो लिप्सिंग बैटल लेकर लौट रही हैं। जिसका प्रोमो काफी मज़ेदार है। प्रोमो में अली असगर भी नज़र आ रहे हैं। ये शो स्टार प्लस पर जल्द दिखाया जायेगा।

    आप किस शो का इंतज़ार कर रहे हैं !