फिल्म 'पटाखा' के गाने हेल्लो हेल्लो में मलाइका अरोड़ा का डांस आपको घायल कर देगा !

    फिल्म 'पटाखा' के गाने हेल्लो हेल्लो में मलाइका अरोड़ा का डांस आपको घायल कर देगा !

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' का मजेदार ट्रेलर कुछ समय पहले ही आया था और दर्शक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना बलमा जहाँ सभी का फेवरेट बन चुका है वहीं अब विशाल एक नया गाना लेकर आये हैं, जिसका नाम है हेल्लो हेल्लो। इस गाने में बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपने बढ़िया डांस और अदाओं का तड़का लगा रही हैं।

    फिल्म 'पटाखा' के गाने हेल्लो हेल्लो में मलाइका अरोड़ा का डांस आपको घायल कर देगा !

    हेल्लो हेल्लो गाने के ज़रिये बहुत समय बाद मलाइका ने बॉलीवुड में वापसी की है और ये क्या ज़बरदस्त वापसी है। ये एक आइटम सॉन्ग है और मलाइका इस गाने में बेहद हॉट अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। गाने के बोल भी बिल्कुल अलग हैं, जैसे मलाइका गाती हैं 'आजा नेटवर्क के भीतर कहके हेल्लो हेल्लो।'

    फिल्म 'पटाखा' के गाने हेल्लो हेल्लो में मलाइका अरोड़ा का डांस आपको घायल कर देगा !

    हेल्लो हेल्लो गाने में फिल्म की हीरोइनें सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन अपने बॉयफ्रेंडस के साथ मेले में घूम रही हैं। इस गाने के बोल गुलज़ार ने लिखे हैं और रेखा भरद्वाज ने इसे गाया है। ये फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज़ होगी।

    फिल्म 'पटाखा' के गाने हेल्लो हेल्लो में मलाइका अरोड़ा का डांस आपको घायल कर देगा !

    देखिये ये गाना यहाँ -